The Lallantop

2000 रुपए के नोट को लेकर फैलाया जा रहा सबसे बड़ा झूठ!

नोट बैन होने के बाद सबसे तेजी से फैली ये खबर झूठी है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
अब तक चल रहे 500 और 1000 रुपए के नोट बैन हो गए. उनकी जगह 500 और 2000 रुपए के नए नोट आ रहे हैं. नए नोट हमेशा कुछ खास होते हैं, न केवल डिजाइन और रंग-रोगन के मामले में, बल्कि सिक्योरिटी फीचर्स के मामले में भी. ये इसलिए किया जाता है कि उनकी नकल करके किसी के लिए भी नोट छापना उतना आसान न हो. नोट बैन होने की खबर के बाद जो खबर सबसे तेजी से फैली, उसमें कहा गया था कि 2000 रुपए के नोट में GPS चिप लगी है. क्या कहा गया ऐसी खबरों में कई जगहों पर खबरें आईं कि 2000 रुपए के नोट में लगी GPS चिप की मदद से पता किया जा सकता है कि कौन सा नोट कहां पर है. इस माइक्रो नैनो GPS चिप को सैटेलाइट की मदद से ट्रैक किया जा सकता है. ये चिप बिना किसी पावर सोर्स के काम करेगी. ये इतना पावरफुल है कि जमीन में 120 मीटर नीचे दबे नोट को भी ट्रैक कर लिया जाएगा. अगर कहीं पर ज्यादा पैसा इकट्ठा रखा गया है, तो सैटेलाइट उसका पता लगाकर इसकी जानकारी खुद-ब-खुद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दे देगी. इनकम टैक्स वाले उस जगह पर जाकर उसकी जांच करेंगे कि कहीं वो ब्लैकमनी तो नहीं है. अगर कोई इस GPS चिप को निकालने की कोशिश करेगा, तो नोट कट-फट जाएगा और वो किसी काम का नहीं रह जाएगा. और क्या है हकीकत नोट को ट्रैक करना सुनने में बड़ा अच्छा लगता है, लेकिन ये सच नहीं लगता. RBI ने नोट के तमाम फीचर्स बताए हैं, जिनमें इस GPS चिप का कहीं कोई जिक्र नहीं है. जब RBI नोट के बारे में छोटी से छोटी चीज बता रही हो, तो ऐसा होना लगभग नामुमकिन है कि GPS वाला फीचर न बताए. इसके अलावा जमीन के 120 मीटर नीचे से और बिना पावर सोर्स के ऐसी किसी चिप का काम करना मुमकिन नहीं है. RBI ने नोट के जो फीचर्स बताए हैं एक तरफ 1. 'सी थ्रू रजिस्टर' के साथ 2000 लिखा होगा. 'सी थ्रू रजिस्टर' को जालसाजी रोकने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसमें कुछ-कुछ हिस्से दोनों तरफ छापे जाते हैं और जब नोट को लाइट के पास लाया जाता है, तो ये पूरा दिखाई देता है. 2. 2000 रुपए की लेटेंट इमेज होगी. लेटेंट इमेज यानी सीधे से न दिखने वाली इमेज. 3. देवनागरी में 2000 रुपए लिखे होंगे. 4. लगभग बीच में महात्मा गांधी छपे होंगे. 5. बहुत छोटे में ‘RBI’ और ‘2000’ छपे होंगे. 6. भारत, RBI और 2000 लिखा हुआ सिक्योरिटी थ्रेड होगा. नोट को इधर-उधर करने पर थ्रेड का रंग हरे से नीले में बदलेगा. 7. 'मैं धारक को...' वाली बात, गवर्नर का साइन और RBI का लोगो. 8. रंग बदलने वाली इंक में रुपए के साइन के साथ 2000 लिखा होगा. 9. अशोक स्तंभ होगा. 10. महात्मा गांधी 11. ऊपर बाईं तरफ और नीचे दाईं तरफ छोटे से बढ़ते हुए में नंबर पैनल जिन्हें दिखाई नहीं देता, उनके लिए: 12. उभारकर छापे गए महात्मा गांधी के पोर्टेट, अशोक स्तंभ, ब्लीड लाइंस और आइडेंटिटी मार्क होंगे. 13. दाईं तरफ उभारकर छापा गया 2000 रुपया. 14. बाईं और दाईं तरफ छापी गई 7 एंगुलर ब्लीड लाइंस दूसरी तरफ 15. बाईं तरफ नोट के छापे जाने का साल 16. स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत लोगो 17. बीच से हल्का सा बाईं तरफ तमाम भाषाओं में दो हजार रुपए लिखा होगा. 18. मंगलयान का चित्र 19. देवनागरी में 2000 20. नोट 166mmx66mm होगा.
क्या आपको पता है कि नोट बैन होने से सबसे खुश कौन है? ये वीडियो देख लो: https://www.youtube.com/watch?v=atRj-yF4SBs
  ये भी पढ़ लो:

काले धन को सफेद बनाने आधी रात को यहां पहुंचे लोग

'नोट बैन' के बाद इन 3 लोगों को मिलना चाहिए वीरता और मूर्खता पुरस्कार

काले धन वाले अब क्या करेंगे और असल में उन्हें क्या करना चाहिए

नोट हटाने का प्लान बाबा रामदेव ने बनाया था!

मोदी के अलावा केवल इस आदमी को पता था कि नोट बैन होने वाले हैं

मोदी जी हमें मस्त लगे, रुपया खाने वालों को दस्त लगे

मोदी जी ने जोक फैक्ट्री का प्रोडक्शन भी बढ़वा दिया है

500 और 1000 के नोट बंद, जानें अब क्या करें

इधर बड़े नोट बैन हुए, उधर दूल्हा बिदक गया

अब से 500 और 2000 रुपए के बस यही वाले नोट लेना

   

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement