सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार लेकिन ऐसा करने की ज़रूरत नहीं है. CDC ने कहा ,
‘हम नहीं चाहते कि लोग घबराएं. या अपने पालतू जानवरों से डरना शुरू कर दें.या उनके टेस्ट कराने के लिए दौड़ पड़ें. ऐसा कोई सुबूत नहीं है कि जानवर ये बीमारी इंसानों में फैला रहे हैं.’
पालतू बिल्लियों और कुत्तों को घर के भीतर रखने की सलाह दी जा रही है, अभी तक इस बात के सुबूत नहीं मिले हैं कि ये इंसानों में कोरोना वायरस फैला रहे हों. (सांकेतिक तस्वीर: Pexels)कैसे रखें पालतू जानवरों का ख्याल?
1) अपने जानवरों के साथ नॉर्मल बर्ताव करें, उनसे अचानक दूरी न बनाएं. इससे वो स्ट्रेस में आ सकते हैं. न्यूयॉर्क पोस्ट में छपी रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टर्स का मानना है कि अपने पालतू जानवरों और दूसरे लोगों के बीच कोई इंटरैक्शन न रखें. ये उन्हें इंफेक्शन से बचाएगा.
2) अगर आपको इंफेक्शन नहीं है, तो आप अपने जानवरों को बेझिझक खाना खिला सकते हैं. उनको अपने पास रख सकते हैं नॉर्मल दिनों की तरह. लेकिन अगर आपको इन्फेक्शन है, तो जानवरों को छूने से बचें. घर के किसी और व्यक्ति को उन्हें संभालने और खिलाने-पिलाने की ज़िम्मेदारी दे दें.
अपने जानवरों को बाहर टहलाने ले कर जा रहे हैं तो अपनी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखें. अपने जानवरों को दूसरे जानवरों और लोगों के साथ घुलने-मिलने न दें. (सांकेतिक तस्वीर: Pexels)3) CDC के अनुसार जानवरों से मनुष्यों में इंफेक्शन फैलने का खतरा अभी तक बेहद कम देखा गया है. जिन पालतू जानवरों में इंफेक्शन पाया भी गया है, उनमें ये इंसानों से आया है, ऐसा स्टडी बताती है.
4) आपको अपने जानवरों की COVID टेस्टिंग कराने की ज़रूरत नहीं है. जानवरों की टेस्टिंग तभी करवाने की सलाह दी जाती है जब वो किसी इन्फेक्टेड व्यक्ति के सम्पर्क में आए हों और उनके अंदर बीमारी के लक्षण दिखाई दे रहे हों.
5) अगर आपके घर में कुत्ता है और आप उसे टहलाने ले जाते हैं, तो उसे टहलाने ज़रूर निकलिए. उनकी सेहत के लिए ये जरूरी है. लेकिन किसी दूसरे व्यक्ति को अपने कुत्ते को सहलाने न दें. न ही दूसरे जानवरों को उसके करीब आने दें. उसे और खुद को बाकी लोगों से कम से कम छह फीट की दूरी पर रखें. इस बात की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता कि वायरस उनके फर पर चिपक सकता है.
6) अगर आपको लगता है कि आपके पालतू जानवर में कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो उसे खुद डॉक्टर के पास लेकर मत जाइए. पहले कॉल करके सलाह लीजिए. अगर डॉक्टर को देखना होगा, तो वो आपको अलग से बुलाएंगे. ये संक्रमण रोकने के लिए ज़रूरी है.
जानवरों में कोरोना वायरस
इस महीने की शुरुआत में अमेरिका से ख़बर आई थी. कि वहां की एक बाघिन को कोरोना वायरस इंफेक्शन हो गया है. चार साल की मलयेशियन बाघिन नादिया का टेस्ट पॉजिटिव आया था. अब अमेरिका के ही ब्रोंक्स शहर के जू में सात और जानवर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
नादिया, वो बाघिन जिसका कोरोना वायरस टेस्ट सबसे पहले पॉजिटिव पाया गया था. (तस्वीर: AP)जू में रहने वाले चार बाघों और तीन अफ्रीकी शेरों पर टेस्ट किया गया. उन्हें एनीस्थीसिया देकर.तब जाकर ये बात सामने आई.
वीडियो: कोरोना पर रिसर्च कर रहे इस शख्स से जानिए बिस्वरुप रॉय चौधरी कितने सही?














