उस वक़्त खाने की टेबल पर मिल गए गरम-गरम राजमा-चावल की वजह से मैं मंजू कि नई चालों के बारे में सुनने से बाख जाती थी. मगर आज अहसास है कि उस समय किस मंजू की बात होती थी. उनका शुक्रिया, जो मेरी जिंदगी के बॉस हैं. एक, बिग बॉस 11. दूजा, मेरे ऑफिस के बॉस. लेकिन हम पहले के बारे में बता करेंगे. दूसरे पर बात करने से रोजी का खतरा है. खैर, बात करेंगे शिल्पा शिंदे की
दूसरा अहसास: शिल्पा शिंदे का 'भाभी' के संबोधन से पुराना रिशता है
बिग बॉस के घर में रहने वाले लोग उन्हें शिल्पा मां कहते हैं (उनका खाना बनाने के प्रति चाव देखते हुए). उन्हें इतनी बार मां कहा गया कि मैं अपनी मां से खून का रिश्ता भूलने लगी हूं. अक्टूबर के महीने से केवल टीवी से मेरा रिश्ता है. जबसे शिल्पा मां नित-नए तरीकों से बिग बॉस के घर को रंग रही हैं.

हाय दैय्या!
और मेरी असली मां जो मेरे बिग बॉस देखने के दौरान फेफड़े फाड़कर मेरे ऊपर अलमारी साफ़ करने के लिए चीख रही होती हैं, उनपर फिर बात करेंगे. मगर अहसास ये है कि शिल्पा शिंदे मां बन्ने के बहुत पहले भाभी बन चुकी थीं. बात 'भाबीजी घर पर हैं' सीरियल की नहीं, उससे भी पहले की है. शिल्पा ने अपना डेब्यू मंजू के कमीने किरदार से किया था. उस वक़्त देश का सबसे बड़ा मुद्दा ये था कि मंजू और कोमोलिका में से ज्यादा बड़ी डायन कौन है. मंजू के सीरियल का नाम था 'भाभी'. जो स्टार प्लस पर आता था.
जिस तरह उन्होंने बिग बॉस में विकास गुप्ता के जीवन में नरक मचाया हुआ है, वैसे ही भाभी सीरियल में हिरोइन सरोज के जीवन में भी मचाया हुआ था. तबसे शिल्पा हर आंटी की फेवरेट हो गई थीं.

मराठी मुल्गी शिल्पा का तेलुगु कनेक्शन है. इन्होंने हिंदी सीरियल में काम शुरू करने के पहले 'छीना' और 'शिवानी' नाम की तेलुगु फिल्मों में काम किया है.
हां तो सरोज को 6 साल तक परेशान करने के बाद उन्होंने 'कभी न आए जुदाई' और 'संजीवनी' में महत्वपूर्ण किरदार किए. जिसके बाद पीरियड ड्रामा 'आम्रपाली' में उन्हें लीड रोल मिला. आने वाले टाइम में उन्होंने 'मेहर', 'मिस इंडिया', 'हातिम' और 'रब्बा इश्क न होवे' में काम किया.मराठी मुल्गी शिल्पा का तेलुगु कनेक्शन है. इन्होंने हिंदी सीरियल में काम शुरू करने के पहले 'छीना' और 'शिवानी' नाम की तेलुगु फिल्मों में काम किया है.

शिल्पा एक, रूप अनेक. हाउ चीज़ी ऑफ़ मी.
तीसरा अहसास: भाभीजी एथलीट हैं
प्रियंक शर्मा ने शो के दौरान एक बार शिल्पा के लिए कहा था कि वो 'सांड जैसी, 70-80 किलो की बॉडी' के साथ कैसे दौड़ेंगी. प्रियंक के मुंह से निकली ये दो कौड़ी की शर्मनाक बात भयानक बॉडी शेमिंग है. मगर हास्यास्पद भी. क्योंकि शिल्पा का भागने का रिकॉर्ड रहा है. शो छोड़कर.
मार्च 2016 में मेंटल टॉर्चर को वजह बताते हुए इन्होंने अपना सबसे पॉपुलर शो 'भाबीजी...' छोड़ा था. इन्होंने कहा था प्रड्यूसर ने इनका यौन शोषण भी किया था. इसके चलते इनको कपिल शर्मा शो में मिलने वाला काम नहीं मिला.हमने बिग बॉस में भी उन्हें कहते सुना कि किस तरह उन्हें दो साल तक कोई कम नहीं मिला. मगर ये पहली बार नहीं था जब शिल्पा ने शो छोड़ा हो. इन्होंने आम्रपाली में अपना लीड रोल छोड़ा था. क्योंकि इनके मुताबिक़ इन्हें पैसे नहीं मिल रहे थे. शो तो और बात है, इन्होंने 2008 में अपनी ही शादी छोड़ दी थी. कार्ड छपने के बाद.

आम्रपाली में शिल्पा
बाद में शिल्पा ने कहा था कि वो खुश हैं कि उन्होंने शादी कैंसिल कर दी. क्योंकि बाद में दो लोगों के बीच समस्या हो, इससे अच्छा वो नौबत ही न आए. उनका कहना सही है.

एक्स-बॉयफ्रेंड रोमित के साथ
हो सकता है शिल्पा कॉम्प्रोमाइज़ न करने वाली व्यक्ति हों. इसलिए उन्हें लगातार शो छोड़ने पड़े हों. मगर प्रोड्यूसर्स के बीच ये उनकी छवि बिगड़कर रखता है.
चौथा अहसास: उनका आइटम नंबर उनकी भाभी और मां की छवि से अलग है
छोटी स्क्रीन से कुछ समय बाहर रहने के बाद शिल्पा ने बड़ी स्क्रीन पर कमबैक किया था. आइटम गीत से. नाम था 'लाइन मारो'. इनके साथ थे ऋषि कपूर और परेश रावल. फिल्म का नाम था पटेल की पंजाबी शादी.
जानते हैं, शिल्पा ने ये भी आरोप लगाया था कि 'भाबीजी घर पर हैं' बनाने वालों ने उनको बदनाम करने के लिए उनके जैसी दिखने वाली एक लड़की की सेक्स क्लिप भी रिलीज की थी. मालूम नहीं ये कितना सच है. मगर जरा सा भी सच है तो प्रड्यूसर्स से घटिया कोई नहीं.
फिलहाल सभी को बिग बॉस के नतीजे का इंतजार है. शिल्पा लोगों और सटोरियों की फेवरेट हैं. देखते हैं क्या होता है.
ये आर्टिकल दी लल्लनटॉप के लिए सोनाक्षी ने अंग्रेजी में लिखा था.










