The Lallantop

लेनार्ट निल्सन: ये आदमी पेट के अंदर वाले बच्चे की फोटो खींच लाता था

उनकी किताब आज भी बेस्ट सेलिंग मानी जाती है. LIFE मैगजीन में उनकी फोटोज छपीं तो 4 दिन में 80 लाख प्रतियां बिक गईं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
1965 की बात है. A Child is Born नाम की एक किताब आई थी. 156 पेज की इस किताब को कहने को तो, ये भी कहा जा सकता है कि उन औरतों को ध्यान में रख छापा गया था, जो मां बनने वाली हैं. किताब में ढेर सी फोटोज थीं. इसे आज तक छपी बेस्ट सेलिंग इलस्ट्रेटेड किताब मानी जाती है. तब से आज तक इस किताब के 5 संस्करण बीस देशों में छप चुके हैं. इस किताब में कई डॉक्टर्स ने भी अपने इनपुट दिए थे. लेकिन इसे प्रेग्नेंसी की आम किताब न समझिएगा. इसमें कुछ बहुत ही खास था. दुनिया पहली बार गर्भ के अंदर भ्रूण को देख पा रही थी. लेनार्ट निल्सन ने इस किताब को तैयार किया था. वो अजन्मे बच्चे की फोटो गर्भ के अंदर से खींच लाए. इसके लिए उन्होंने मैक्रो लेंसेज, स्कैनिंग इलेक्ट्रोन माइक्रोस्कोप और एंडोस्कोपिक कैमरों की मदद ली थी. तस्वीरों में चीजों को कई गुना बड़ा कर दिखाया. इस किताब को लाने के पीछे निल्सन का मकसद उन भ्रांतियों और मिथकों को तोड़ना भी था जो प्रेग्नेंसी के साथ जुड़े होते हैं.
0385302371.l

30 अप्रैल 1965 को लाइफ मैगजीन ने अपना जो इश्यू निकाला. उसमें  The Drama of Life Before Birth शीर्षक से कवर स्टोरी थी. उस इश्यू में इसी किताब से सोलह फोटोज ली गईं थीं. गर्भ के अंदर की फोटोज के प्रति जनता का रिएक्शन कुछ ऐसा था कि मैगजीन की अस्सी लाख प्रतियां चार ही दिनों में बिक गईं. इस सबके बाद निल्सन को अमेरिकन नेशनल प्रेस एसोसिएशन पिक्चर ऑफ द ईयर अवार्ड मिला था.
LIFE
LIFE



लेनार्ट निल्सन स्वीडन के फोटोग्राफर और वैज्ञानिक हुए हैं. कहां पढ़ते क्या खाते थे जैसी बातें छोड़ें. तो बारह साल की उम्र में उनके हाथ में कैमरा पकड़ा दिया गया था. 16 बरस की उम्र में एक डॉक्यूमेंट्री देख उन्हें माइक्रोस्कोपी में दिलचस्पी हुई. 25 साल के होते-होते वो एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर बन चुके थे.
Source-svtsales
Source-svtsales



फेलोपियन ट्यूब में स्पर्म 

Lennart Nilsson
Lennart Nilsson

ये कोई एक रोज का काम नहीं था. लेनार्ट को इस किताब को पूरा करने के लिए पूरे 12 साल लगे थे. इन तमाम फोटोज के लिए वो 1953 से मेहनत कर रहे थे. आगे उनकी कुछ तस्वीरें देखिए.
Source- lennartnilsson
Source- lennartnilsson

भ्रूण की पहली तस्वीर

zhizn-0006

8वें महीने में भ्रूण की ये कंडीशन होती है.

Source- lennartnilsson
Source- lennartnilsson

दस हफ्ते के बाद गर्भ की तस्वीर जब भ्रूण की आंखें अधबनी हैं.

zhizn-0009

16 हफ्ते बाद: जब खून दौड़ने के लिए नलियां बनना तैयार होने लगती हैं.

zhizn-0011

18 हफ्ते का भ्रूण जो बाहर की आवाजें सुन सकता है.

zhizn-0013

36 हफ्ते का गर्भ जो चार महीने में बाहर निकलने के लिए तैयार हो जाएगा. 

20160618_054132

कुछ लोगों ने ये भी कहा कि लेनार्ट ने जो फोटो दिखाई थीं. वो मर चुके गर्भ की थीं, लाइटिंग, बैकग्राउंड वगैरह सब स्टेज्ड थे. अंगूठा मुंह में डालना और हाथ-पैर की कंडीशन सब उनने खुद ही तैयार की थीं. ऐसी कई बातें अब भी कही जाती हैं.


जानिए कि HIV के वायरस की पहली तस्वीरें लेने का क्रेडिट भी लेनार्ट को जाता है. आपको तस्वीर पर व्हाइट ब्लड सेल की सतह पर HIV वायरस नजर आ रहा है. ये तस्वीर 30 साल पुरानी है.
13518247_1237308156340888_1243266227_o

साल 2003 में सार्स वायरस की फोटो भी सबसे पहले लेनार्ट ने ही ली थी.
Coronaviruses_004_lores

Advertisement
Advertisement