The Lallantop

केरल: भारी बारिश से मरने वालों की संख्या 27 हुई, तबाही देख सहम जाएंगे!

और संकट अभी खत्म नहीं हुआ है.

Advertisement
post-main-image
दोनों तस्वीरें PTI से साभार
मॉनसून जाते हुए भारी तबाही मचा रहा है. नॉर्थ में उत्तराखंड से लेकर साउथ में केरल तक. केरल में बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से अब तक 27 लोगों के मारे जाने की ख़बर है. सबसे ज़्यादा प्रभावित हुआ है कोट्टायम ज़िला, जहां 13 लोग मारे गए हैं. जबकि इडुक्की में 9 लोग मारे गए हैं. अलापुरा जिले में 4 लोगों की मौत हुई है. सभी प्रभावित जगहों पर NDRF (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीमें तैनात हैं. केरल के हालात कितने बदतर हैं, इसे नज़दीक से बयान करती हैं ये 10 तस्वीरें और वीडियोज़.
1) राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और हवा का दौर अब भी जारी है. ये पहला वीडियो कोट्टायम जिले के मुंडकायम-कुट्टिकल के हालात दिखाता है.

Advertisement
Advertisement