नहीं समझे? अरे 'मनी हाइस्ट' का वो कौन सा करैक्टर है, जो अगर आपके सामने आ गया तो आप उसका कचूमर बना देंगे. जहां तक भी ये सवाल जाएगा, जवाब एक ही आएगा. आर्तुरो रोमान. आज की तारीख में दुनिया का सबसे ज़्यादा हेट किए जाने वाला करैक्टर. कसम से कतई धूर्त, काइयां किस्म का इंसान है आर्तुरो. ऐसी-ऐसी पाजी हरकतें करता है कि मन करता है पकड़ के फोड़ दें.

मोस्ट हेटेड इन द गेम आर्तुरो रोमान.
आर्तुरो रोमान से सब अगर इतने बल्क में हेट करते हैं, तो ये जीत है आर्तुरो को प्ले करने वाले एक्टर की. जिन्होंने इतनी कुशलता से आर्तुरो का करैक्टर प्ले किया कि सभी के करैक्टर के प्रति भाव उमड़ आए. आर्तुरो के नॉट सो लविंग करैक्टर को प्ले करते हैं स्पेनिश एक्टर एनरिके आर्से. जो कि एक लंबे अरसे से स्पेनिश फ़िल्मों, टीवी शोज़ का हिस्सा रहे हैं. उनके किरदार से भले आप नफ़रत करते हैं लेकिन हमें यकीन है एनरिके की कहानी सुन कर आप एनरिके को ज़रूर पसंद करने लगेंगे. तो फ़िर शुरू करते हैं. #लॉयर बनते-बनते एक्टर बन गए एनरिके आर्से. 8 अक्टूबर 1972 को जन्म एनरिके पहले तो वकील बनने की पढ़ाई करने निकल पड़े. तीन साल जैसे-तैसे निकाले और चौथे साल एक्टिंग में घुस गए. घुस तो गए लेकिन कॉलेज की फीस अब एनरिके को खुद निकालनी थी. ऐसे में एनरिके एक टीवी शो में शामिल हुए. और खुशनसीबी से जीत गए. कोई दो मिलियन रुपए एनरिके को इनाम में मिले. इन रुपयों से उन्होंने अपनी अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स की फीस भरी.
एनरिके की शादी स्पेनिश एक्ट्रेस क्रिस्टियाना से हुई थी. लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया. 1999 में प्रसारित हुए 'पेट्रो डेलिकाडो' नाम के शो से एनरिके के करियर की शुरुआत हुई. अब तक एनरिके कई फ़िल्में, टीवी शोज़, शार्ट फिल्म्स कर चुके हैं. साथ ही साथ एनरिके थिएटर से भी जुड़े हुए हैं. शूटिंग से बचे समय में वो थिएटर करते हैं. #जब उड़ गई रातों की नींद 'मनी हाइस्ट' के चार सीज़न में एक सीन ऐसा रहा. जिसकी वजह से एनरिके की रातों की नींद उड़ गई. ये सीन था सीज़न फोर में. वो सीन जिसमें आर्तुरो रोमान अमांडा नाम की एक महिला को ड्रग्स देकर असॉल्ट करता है. एनरिके ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें राइटर्स के इस फैसले पर बड़ी निराशा हुई. अपनी इस निराशा के बारे में उन्होंने एक रेडियो इंटरव्यू में भी बताया. एनरिके ने बताया कि उन्हें लगा इस सीन से करैक्टर की आत्मा मर जाएगी. उन्होंने मेकर्स से रिक्वेस्ट भी की कि वो शो से ये सीन हटा दें. एनरिके ने बताया कि वो इस सीन को लेकर इतने चिंतित थे कि उन्हें कई दिन नींद ही नहीं आई. एनरिके ने कहा,
"मैंने उनसे भीख मांगी. कहता रहा कि वो ये सीन हटा दें. मैं सो नहीं पाता था. खैर जब वो नहीं माने तो मैंने ओके बोलकर शूट तो कर दिया लेकिन मेरे हिसाब से उन्होंने करैक्टर की सोल को मार दिया था."

मॉडलिंग के दिनों में एनरिके.
#मुझे तुम भुला ना सकोगे एनरिके कहते हैं कि अभी भले ही लोग उनके किरदार से नफरत करते हैं लेकिन एक वक़्त आएगा, सभी उनके किरदार से प्यार करेंगे. एनरिके ने कहा,
"आपको पता है कि मुझे क्या लगता है कि वो क्या है. ये बात मैं एनरिके के तौर पर नहीं कह रहा हूं और इसमें मेरा कोई अहंकार नहीं है. मुझे लगता है जब पांचों सीज़न खत्म हो जाएंगे और शो को खत्म हुए एक-दो साल से ऊपर का वक़्त बीत जाएगा, तब लोग ये शो देखेंगे तो वो आर्तुरो को ज़्यादा पसंद करेंगे. बजाय हेट करने के. जब एक अरसे बाद वो शो देखेंगे तो उन्हें लगेगा कि यार ये बंदा फ़नी था. आखिर इतना बुरा भी नहीं था. मुझे नहीं लगता आर्तुरो एक ज़रूरी करैक्टर है. वो बस एक कॉमिक रिलीफ़ है जैसे पुराने थिएटर प्लेज़ में होते थे. इन किरदारों को इसलिए रखा जाता था ताकि दर्शकों को स्ट्रेस रिलीफ़ का मौका मिले. थिएटर में ऐसे किरदार बहुत कॉमन होते हैं.#शो क्यों हुआ पॉपुलर? शो की पॉपुलैरिटी पर भी आर्तुरो का फंडा क्लियर है. वो कहते हैं,
देखना एक वक्त आएगा जब लोग कहेंगे 'वी डोंट हेट हिम'. अभी चाहे आप मुझसे कितनी भी नफरत कर लो. लेकिन एक साल बाद आप लोग उल्टा आर्तुरो को पसंद करने लगोगे."
"मुझे लगता है शो की सफलता का क्रेडिट वर्ड ऑफ माउथ को जाता है. लोगों ने अपने दोस्तों, परिवार जनों को जा-जाकर इस शो के बारे में बताया. सोशल मीडिया पर भी शो की खूब चर्चा हुई. मुझे लगता है इसी वजह से शो अच्छा चला."

एनरीके आर्से.
#टांका लगा लेटेस्ट सीज़न में आपने देखा कि मोनिका आर्तुरो को गोली मार देती है. लेकिन तुरंत ही उसे अफ़सोस होता है. अब शो में दिखाते हैं कि टीम मिलकर आर्तुरो का इलाज कर रही है. उनके घाव में टांके लगा रही है. लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है. ट्विस्ट ये है कि वो जो टांके लग रहे थे वो असली में लग रहे थे. दरअसल टांके लगाते वक़्त ध्यान नहीं गया और एक्टर ने असली में सुई को एनरिके की खाल से पार कराते हुए टांक दिया. लेकिन एनरिके भी उस वक़्त तक करैक्टर में इतना घुस चुके थे कि उन्होंने भी सीन ब्रेक नहीं किया और सारा दर्द सह गए.














