
IMPACT FEATURE: स्टोरीटेल के फ्रीमियम ऐप ऑडियोबाइट्स पर सुनें कहानियां दिल खोल कर
कहीं भी कभी भी कहानियों का लुत्फ़ लीजिए.
Advertisement

स्टोरीटेल का 'ऑडियोबाइट्स' ऐप, जहां है कहानियों का खजाना.
ऑडियोबुक्स के बारे में तो आपने सुना ही होगा. जी हां, ऐसी किताबें जिन्हें आप सुन सकते हैं, कभी भी और कहीं भी. घर में बैठे हों या ऑफिस की कुर्सी पर, एक्सरसाइज कर रहे हों या घर के काम, या फिर कहीं ट्रेवल कर रहे हों, ऑडियोबुक्स के ज़रिए आप जब चाहें अपनी पसंदीदा किताबों और कहानियों का लुत्फ़ उठा सकते हैं. बस कानों में इयरफोन्स लगाए और कहानियों की अद्भुत दुनिया में खो गए. लेकिन ये ऑडीयोबुक्स आपको मिलेंगी कहां? तो आइए आपको बताते हैं स्टोरीटेल के बारे में. स्टोरीटेल एक जानी मानी स्वीडिश ऑडियोबुक सब्सक्रिप्शन सर्विस है, जहां हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, बंगाली, मराठी, और मलयालम जैसी स्थानीय भाषाओं में 3,00,000 से भी ज़्यादा ऑडियोबुक्स मौजूद हैं. कहानियों के इस ख़ज़ाने की लोकप्रियता का अंदाज़ा आप इसी बात से लगा लीजिए कि दुनिया भर में इसके के 10,00,000 से भी ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं. साथ ही भारत में भी इसे ख़ासा पसंद किया गया है.
Advertisement
स्टोरीटेल का ऑडियोबाइट्स 2020 में स्टोरीटेल अपने भारतीय श्रोताओं के लिए ले कर आया है एक अनूठा ऐप जिसका नाम है ऑडियोबाइट्स. अनूठा इसलिए कि इस ऐप पर साइनअप करने के साथ ही आपको 30 दिन का ट्रायल पीरियड मिलता है, जिस दौरान आप ऑडियोबाइट्स पर जितनी चाहे कहानियां सुन सकते हैं. और तो और ट्रायल पीरियड खत्म हो जाने के बाद भी आप बिना किसी सर्विस चार्ज या ऐड के हर महीने कोई भी 10 नई कहानियां सुन सकते हैं. यानी आप महीने में अपनी पसंद की 10 कहानियां बिलकुल मुफ्त और बिना किसी रुकावट के सुन पाएंगे. अगर 10 से ज़्यादा कहानियां सुनने का मन करे, तो सिर्फ 29 रुपए प्रति महीने का सब्सक्रिप्शन लेकर आप कहानियों के इस पिटारे में से जितनी चाहें कहानियां सुन सकते हैं. कहानियों के शौकीनों के लिए यह रकम भी लगभग फ्री जैसी ही है.


Advertisement
प्रीमियम के साथ 'फ्रीमियम' ऑडियोबाइट्स एक 'फ्रीमियम' ऐप है, जिसे खास तौर पर भारत के क़िस्सापसंद लोगों के लिए लॉन्च किया गया है. फ्रीमियम इसलिए कि इस ऐप पर आप हर महीने 10 प्रीमियम कहानियां फ्री में सुन सकते हैं. इत्तेफ़ाक़ से यह ऐप लॉकडाउन के दौरान लांच किया गया है, जो कि अच्छी बात है. आज जब हम सभी अपने अपने घरों में हैं, फ्री कहानियां सुनाने वाला यह ऐप ऑडियोबुक्स की दुनिया से जुड़ने का एक शानदार मौका है. तो अगर कहानियां सुनने का शौक़ रखते हैं, तो आज ही ऑडियोबाइट्स ऐप डाउनलोड कर लीजिए और घर बैठे सैंकड़ों लाजवाब कहानियों का मज़ा लीजिये. Sponsored: ये पोस्ट Storytel द्वारा प्रायोजित है.
Advertisement













