The Lallantop

इस गांव में द्रौपदी ने की थी छठ पूजा

छठ पर्व आने वाला है. महाभारत का छठ कनेक्शन ये है.

Advertisement
post-main-image
Image: Reuters
नॉर्थ इंडिया इमोशनल हुआ पड़ा है. दिवाली के बाद छठ पूजा पर जोर है. रांची में इसका अलग ही भौकाल है. यहां का नगड़ी गांव अलग टाइप की पूजा के लिए फेमस है. यहां व्रती नदी या तालाब में अर्घ्य नहीं देते. बल्कि गड्ढे में पूजा होती है. चुआ कहते हैं उसको. chhath 1 इसके पीछे एक वजह है. कहते हैं पांडव जब जंगल की खाक छान रहे थे तो झारखंड के इसी हिस्से में रहे थे. उन लोगों को प्यास लगी. तो द्रौपदी ने अर्जुन से कहा कि जुगाड़ करो. अर्जुन ने तीर मारकर जमीन से पानी निकाला. इसी पानी के सोर्स के पास द्रौपदी सूरज को अर्घ्य देती थीं. कहते हैं कि महाभारत में जो एकचक्रा नगरी की बात कही गई है वो यही नगरी थी. इस गांव से थोड़ी दूर हरही गांव है. इसको भीम का ससुराल कहा जाता है.
ये भी पढ़ें: 'छठ पूजा का ज़िक्र आते ही मुझे मेरी दादी याद आ जाती है' भारत के अलग-अलग राज्यों में कैसे मनाई जाती है नवरात्रि? औरतों को कमजोर मानता था महिषासुर, मारा गया गणेश चतुर्थी: दुनिया के पहले स्टेनोग्राफर के पांच किस्से ब्रह्मा की हरकतों से इतने परेशान हुए शिव कि उनका सिर धड़ से अलग कर दिया  

Advertisement
Advertisement