The Lallantop

नारद के खानदान में एक और नारद

पुराणों में इन दोनों नारदों का जिक्र है एक साथ.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
नारद तो ब्रह्मा के बेटे थे सबको पता है लेकिन उनके पोते का नाम भी नारद था ये कम लोग जानते होंगे. ब्रह्मा से ही पैदा हुए थे गंधर्वराज और उनका पुत्र था गोपराज. उनके सुसाइड कर लेने के बाद उनकी वाइफ कलावती चली गई एक ब्राह्मण के साथ रहने. वहां उनके एक बड़ा क्यूट सा लड़का पैदा हुआ. उसके पैदा होने से पहले उस राज्य में अकाल पड़ा हुआ था. लेकिन उसके धरती पर पैर रखते ही जादू हो गया. तमाम बारिश हुई और लोग मगन हो गए. पानी को नार भी कहा जाता है. इस बच्चे के पैदा होने से पानी बरसा था इसलिए इसका नाम ही रख दिया गया नारद. स्रोत: ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्मखंड अध्याय 20

Advertisement
Advertisement