The Lallantop

ये रहा सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो, लो देख लो

पाकिस्तान से लेकर अरविंद केजरीवाल तक सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो देखना चाहते हैं. हम ले आए.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

पाकिस्तान मान ही नहीं रहा है कि PoK में सर्जिकल स्ट्राइक हुआ है. अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि पाकिस्तान को वीडियो दिखा दो. पाकिस्तान के बहाने वो खुद वीडियो देखना चाह रहे हैं. संजय निरूपम कह रहे हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक तो कांग्रेस की सरकार में हुआ था, इस बार नहीं हुआ है. जनता के अंदर भी कुलबुलाहट तो हो ही रही है. सोच रही है कि वीडियो आ जाओ तो आतंकियों का संहार देखने को मिल जाएगा.

Advertisement

कुल मिलाकर सब के सब वीडियो मांग रहे हैं. अब सरकार तो वीडियो दिखाने से रही. तो हमने सोचा कि हम ही आपको 'सर्जिकल स्ट्राइक' का वीडियो दिखा देते हैं.

ये लो. देख लो.

Advertisement
https://www.youtube.com/watch?v=xckIODhdpJ8

अब देखो खुशी से रो मत देना. ये PoK में हुए सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो नहीं है. बस 'सर्जिकल स्ट्राइक' के वीडियो की बात हुई थी और वो आपके सामने है. इसमें तो अटारी भी है. ये 'सर्जिकल स्ट्राइक' नाम का एक वीडियो गेम है. वैसे जब यहां तक आए हो तो इस वीडियो गेम के बारे में भी जान लो.


atari
ये कश्मीर वाला अटारी नहीं है, वीडियो गेम का ब्रांड है.

'सर्जिकल स्ट्राइक' वीडियो गेम 'दि कोड मंकीज' नाम के ब्रिटिश सॉफ्टवेयर हाउस ने बनाया था. ये कंपनी 1988 में बनी थी और 1 फरवरी, 2011 में बंद हो गई थी. 'सर्जिकल स्ट्राइक' को 'सेगा ऑफ अमेरिका' ने पब्लिश किया था और ये गेम 16 नवंबर, 1933 को लॉन्च हुआ था. इसका 32X CD वर्जन 1995 में ब्राजील में रिलीज किया गया था.

https://www.youtube.com/watch?v=ZORJcwmh9Aw

वीडियो गेम का रिव्यू करने वाले लोगों ने इसे क्रिटिसाइज भी किया था, क्योंकि उनके हिसाब से इसमें गोला-बारूद बहुत कम था. रिव्यू करने वाली बड़ी कंपनी गेमप्रो ने इसे मिक्स रिव्यू दिया था.

Advertisement



ये भी पढ़ें:
राधिका आप्टे की बात सुन पाक एक्टर्स को भगाने वालों के कान से खून आ सकता है!

ओम पुरी को गाली देने वाले अपनी गाली चाट लेंगे, जब ये जानेंगे

पाकिस्तानी एक्टर्स के सपोर्टर्स को मेजर गौरव आर्य का जवाब

ये कांग्रेसी बोला है कि सर्जिकल स्ट्राइक करो, बकैती नहीं

पाकिस्तानियों को भगाने वालों, सेंधा नमक चाटना भी छोड़ दो!

इंडियन आर्मी ने कहा, ये लो और मुंह पर दे मारो ऑपरेशन का वीडियो

विधायक ने कहा, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब मेरे इलाके में वीडियो शूट कर रही है आर्मी

Advertisement