The Lallantop

दुबे ने कविता नहीं दी, बोले, लड़कियों को इंप्रेस नहीं करने दूंगाः मानव कौल

उस एक्टर के किस्से जो 50 रुपये महीना डांस सिखाता था.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
मानव कौल. एक्टर, डायरेक्टर, राइटर. दिल्ली के बुक फेयर में आए थे. हमने कहा, आओ गुरु. साथ में खाना खाएं. भोजन पाने के बाद मानव कौल से पाया ज्ञान. सुने उनके जीवन के लल्लनटॉप किस्से. मसलन, जब वो छोटे थे तो अपने शहर होशंगाबाद में पइसा कमाने के लिए डांस क्लास चलाते थे. कौल बोले, हाथ हिलाना सिखाता और महीने के पर परसन 50 रुपये कमाता. मानव कौल ने महान थिएटर आर्टिस्ट सत्यदेव दुबे का भी एक वाकया बताया. दुबे जी सर्वेश्वरदयाल सक्सेन की एक कविता तरन्नुम में गाते थे. मानव बोले, गुरु जी हमें भी सिखा दो. या कम से कम इस कविता की टीप ले लेने दो. दुबे बोले, नहीं लिखवाऊंगा, तुम इसे सुनाकर लड़कियों को इंप्रेस करते फिरोगे. मानव कौल खूब इंप्रेस करते हैं. अपने खुल रवैये से. मुंबई के थिएटर में अपनी कमाल एक्टिंग से. फिल्मों से. और अब कहानियों से भी. उनकी लाइफ के सब हाल जानिए इस चौचक वीडियो से. उनसे बात की लल्लनटॉप के एडिटर सौरभ द्विवेदी ने.

तो देख लीजिये इंटरव्यू

https://www.youtube.com/watch?v=tT6hieqwu34

Advertisement
Advertisement