The Lallantop

रॉक एंड रोल का बादशाह, जिसके स्टाइल को कॉपी करके हिंदुस्तान में कई स्टार बन गए

आज बड्डे है किंग का.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

हिंदी सिनेमा के स्टार शम्मी कपूर ने जब हिंदी सिनेमा में करियर की शुरुआत की तो उनके सामने दो चुनौतियां थी. पहली देवानंद और दूसरे उनके अपने भाई राजकपूर. शम्मी की एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप हुईं और हालत ये हो गई कि 'तुमसा नहीं देखा' उन्होंने आखिरी फिल्म सोच कर साइन की. शम्मी ने एक आदमी के मैनरिज़्म, ऐक्टिंग, चलने के तरीके, गिरने, हेयर स्टाइल जैसी हर चीज़ को कॉपी किया. ये आदमी था किंग यानी एल्विस प्रेस्ली. वैसे एल्विस के स्टाइल को कहीं कहीं पर जितेंद्र ( ये भी कपूर हैं) ने भी कॉपी किया है.

Advertisement
एल्विस के बारे में आमिर खान मज़ाक करते हुए कहते हैं, 'एल्विस अमेरिका को शम्मी कपूर को दिया जवाब है.' मगर इस झूठ को बोलते समय आमिर की शम्मी और अपने अंकल नासिर हुसैन (जिन्होंने शम्मी को ये आइडिया दिया था) को डिफेंड करने की मजबूरी समझी जा सकती है. खैर एल्विस इन सब से हर स्तर पर परे हैं. elvis-shammi 11 साल की उम्र में एक लड़के को सायकिल की जगह गिटार मिलता है, निराश बच्चा उसे बेमन से बजाना सीखता है. मगर कुछ ही समय में रॉक एंड रोल की दीवानगी में रम जाता है. सिंगर बनने की कोशिश करता है तो शुरुआत में लोग ये कह के खारिज करते हैं कि ये आवाज़ नहीं चलेगी. मगर उसे खारिज करने वाले नहीं जानते थे कि उन्होंने जीवन का सबसे बड़ा मौका खो दिया. 1956 में एल्विस को पहली सफलता मिली, गाना था हार्टब्रेक होटल. स्टेज पर एलविस पैर हिलाते हुए डांस करते थे दुनिया उसकी दीवानी हो गई. इस स्टाइल का असर आप इसी से समझ सकते हैं कि फ्लोरिडा के एक जज ने फैसला सुनाया कि ये ढंग युवाओं को भड़का रहा है. इसके बाद एल्विस 1958-1960 तक मिलिट्री सर्विस में बतौर सार्जेंट भी रहे. लोग और मीडिया फौजी एल्विस की झलक के लिए पागल थे मगर एल्विस खुद इन सब से दूर रहना चाहते थे. फौज की सर्विस से 1960 में वापस आने तक बीटल्स का दौर शुरू हो गया था. इस समय एल्विस के करियर में ढलान दिखने लगी. 1968 में करियर को रीलॉन्च कर के एलविस एक बार फिर शिखर पर पहुंच गए. 1970 में उन्होंने बीटल्स की शिकायत करते हुए एक 6 पन्ने का खत राष्ट्रपति निक्सन को लिखा कि बीटल्स ड्रग और वियतनाम युद्ध में देश के खिलाफ बात कर रहे हैं ऐसें में FBI के अधिकार बढ़ाए जाने चाहिए. एल्विस के डांस का ये वीडियो देखकर आपके कई मुगालते साफ हो जाएंगे https://www.youtube.com/watch?v=tFtAOltn7iw एक तरफ एल्विस खुद नशे के खिलाफ अभियान चलाए जाने के पक्ष में थे और दूसरी ओर नशे की गिरफ्त में थे. पत्नी से तलाक हो गया था और इसका असर भी एल्विस पर था. 1977 में एक कॉन्सर्ट में एल्विस सिर्फ एक घंटा स्टेज पर रह पाए. इसके बाद एक और रिकॉर्डिंग में उनके शब्द लोगों की समझ में ही नहीं आ रहे थे. कुछ दिन गुज़रे एल्विस की हालत कुछ बेहतर हुई, मगर ड्रग्स की लत नहीं छूट रही थी. उनका लिवर डैमेज था, ब्लड प्रेशर बहुत हाई, 16 अगस्त को एल्विस अपने बाथरूम के फर्श पर बेहोश मिले. हॉस्पिटल ले जाया गया, मगर तब तक उनकी मौत हो गई थी. एल्विस को जो विदाई मिली विरलों को ही मिलती है. राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने कहा कि एल्विस ने अमेरिकी पॉप कल्चर को हमेशा के लिए बदल दिया. लोगों की भीड़ एल्विस को श्रद्धांजलि देने के लिए जमा हो गई. उनके ताबूत की एक तस्वीर के लिए मीडिया ने 18 हजार डॉलर खर्च किए. नैशन्ल इनक्युरर के जिस इश्यु में ये तस्वीर छपी उसने बिक्री के सभी रिकॉर्ड तोडे. यहां तक कि लाश को कब्र से चुराने की कोशिश भी हुई. 1977 से 1981 तक मौत के बाद रिलीज़ हुए एल्विस के सिंगल्स रिलीज़ होते रहे और नंबर एक बनते रहे. उनके घर को देखने अभी भी 5 लाख लोग हर साल आते हैं. अमेरिका के लिए एल्विस आज भी ज़िंदा हैं. एल्विस का ये गाना सुनिए हिंदी का सदाबहार संगीत याद आ जाएगा. https://www.youtube.com/watch?v=t6IGdiXw7qg
ये भी पढ़ें :

जॉर्ज माइकल : जिसकी स्टाइल की नकल कर के हिंदुस्तान में कितने तो हीरो बन गए

जीसस से ज्यादा प्रसिद्धि का दावा करने वाला रॉक स्टार, जिसे गोली मार दी गई

Advertisement
 

Advertisement
Advertisement