ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (Ebrahim Raisi) की हेलिकॉप्टर क्रैश के कारण मौत हो गई. इसी हादसे में ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन की भी जान चली गई. 19 मई को पहाड़ी इलाके को पार करते वक्त, घने कोहरे में राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया. करीब 20 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद बचाव दल को हेलिकॉप्टर मिला. इस क्रैश में राष्ट्रपति और विदेश मंत्री समेत कुल 9 लोगों की मौत हुई है. ये पहली बार नहीं है, जब विमान हादसे में किसी राष्ट्राध्यक्ष या बड़े नेता की जान गई हो. कई देश इस तरह के दर्दनाक हादसों के गवाह हैं.
हेलीकॉप्टर हादसे में इब्राहिम रईसी की मौत, ये बड़े नेता भी हुए हैं विमान हादसों के शिकार
रवांडा जनसंहार के बारे में तो हम जानते हैं. जिसमें लाखों लोगों की जान ली गई थी. कहा जाता है इसकी शुरुआत भी एक Plane crash की वजह से हुई थी. ईरान के राष्ट्रपति Ebrahim Raisi की मौत भी एक Helicopter crash में हो गई. जानते हैं किन बड़े नेताओं की जान विमान हादसों में गई है.

बात है साल 1988 की. पाकिस्तान के छठवें राष्ट्रपति जनरल मोहम्मद जिया उल हक प्लेन से जा रहे थे. पाकिस्तान के भवालपुर से निकलकर वो इस्लामाबाद एयरपोर्ट जा रहे थे.
तभी उनके विमान का संपर्क कंट्रोल टावर से टूट गया. फिर खबर आई कि वो हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में जिया उल हक की मौत हो गई थी.
रमन मैग्सेसे फिलीपींस के राष्ट्रपति थे. जिन्हें कम्युनिस्ट्स की अगुवाई में किए गए, हुक मूवमेंट को खत्म करने के लिए जाना जाता है. इन्हीं के नाम पर ही एशिया का प्रसिद्ध रमन मैग्सेसे पुरस्कार भी दिया जाता है.
16 मार्च, 1957 को वो मनिला से चेबु एक कार्यक्रम खत्म करके जा रहे थे. लेकिन उनका विमान कहीं खो गया. फिर 17 मार्च को खबर आई कि प्लेन हादसे का शिकर हो गया है.
दिसम्बर 1957 को अपना कार्यकाल खत्म करने से पहले ही फिलीपींस के चेबू में वो दुनिया से चले गए.

पोलैंड में जर्मनी का कब्जा था. तब राजमुंड कजिंस्की नाम के एक सैनिक पोलैंड की तरफ से लड़े थे. इस सैनिक के दो जुड़वा बेटे हुए, लेक और जरोस्लॉव. इनमें से लेक कजिंस्की आगे चलकर पोलैंड के राष्ट्रपति बने. लेकिन साल 2010 में, जब वो दूसरे विश्व युद्ध में शहीद पोलिश सैनिकों से जुड़े एक कार्यक्रम से लौट रहे थे. तब रूस के स्मोलेन्क में एक विमान हादसे में इनकी जान चली गई थी.
ये भी पढ़ें: हेलिकॉप्टर क्रैश में ईरानी राष्ट्रपति की मौत, ईरान के सरकारी मीडिया ने की पुष्टि
जुवेनाल हबयरिमानारवांडा जनसंहार के बारे में तो हम जानते हैं. जिसमें लाखों लोगों की जान ली गई थी. कहा जाता है इसकी शुरुआत भी एक प्लेन हादसे की वजह से हुई थी. बात है 1994 की रवांडा के राष्ट्रपति जुवेनाल हबयरिमाना विमान से रवांडा के किगाली की तरफ जा रहे थे. लेकिन लैंड होने से पहले ही उनके विमान को मार गिराया गया. जिसमें उनकी जान चली गई. साथ ही ब्रुनेई के राष्ट्रपति सिप्रिन नतार्यामिर जो उनके साथ प्लेन में सवार थे. उनकी जान भी इस हादसे में चली गई थी.
अब्दुल सलमान आरिफअब्दुल सलमान आरिफ इराक की सेना में अफसर थे. 1963 में तख्तापलट के बाद वो इराक के राष्ट्रपति बने थे. लेकिन साल 1966 में एक हेलीकॉप्टर क्रैश में उनकी मौत हो गई थी. जिसके बाद उनकी जगह उनके भाई अब्दुल रहमान ने ली.
इसके अलावा हाल ही में चिली गणराज्य के पूर्व राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा की मौत फरवरी 2024 को एक विमान हादसे में हो गई थी. ये हादसा लागो रैंको में हुआ था. जब वो छुट्टियां मना रहे थे.
वीडियो: 'प्लेन धधक रहा था' एयर होस्टेस ने जापान प्लेन क्रैश के वक्त जो किया, उसे दुनिया को जानना चाहिए











