आज है फरहान का हैप्पी बड्डे :-) है. फरहान आते बड़े टैलेंटेड खानदान से हैं. पप्पा बड़े राइटर हैं, बहन डायरेक्टर है, पहली मां स्क्रीनराइटर, और दूसरी एक बेजोड़ एक्ट्रेस. और असर लौंडे पे भी दिखता है. डायरेक्टर, प्रोडूसर, एक्टर, लेखक, गायक, टीवी होस्ट और न जाने क्या क्या कर लेते हैं फरहान. अब वो 45 के हो गए हैं. जान लीजिए इनके बारे में ये दस बातें.
'ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा' में प्लेन से कूदने वाले फरहान अख्तर असल में कॉकरोच से डरते हैं
पता है क्या? फरहान ग्रेजुएट तक नहीं है.


1. फरहान के साथ 'भाग मिल्खा भाग' के बनाने के पहले राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने उन्हें 'रंग दे बसंती' के लिए अप्रोच किया था. पर उस टाइम फरहान 'दिल चाहता है' खत्म कर के 'लक्ष्य' पर काम कर रहे थे, इसलिए फिल्म नहीं कर पाए. फरहान कहते हैं कि 'रंग दे बसंती' न कर पाने का मलाल उन्हें हमेशा रहेगा.
2. पापा को फॉलो करते हुए फरहान ने लिरिक्स भी लिखे. गुरिंदर चड्ढा की 'ब्राइड एंड प्रेज्यूडिस' के लिए. वही ऐश्वर्या वाली. ऐसा उन्होंने जावेद अख्तर के कहने पर किया.
3. HIV-एड्स के लिए जागरूकता फैलाने के लिए फरहान ने 2007 में 'पॉजिटिव' नाम की फिल्म डायरेक्ट की.
4. फिल्मों में अपनी डायलॉग डिलीवरी और हाज़िरजवाबी के लिए पॉपुलर फरहान असल में ग्रेजुएट भी नहीं हैं. मुंबई के HR कॉलेज में लॉ की पढ़ाई करते जरूर थे, पर कॉलेज जाते नहीं थे. लो अटेंडेंस की वजह से उन्हें कॉलेज से निकाल दिया गया था.
5. 17 साल की उम्र में उन्होंने यश चोपड़ा की फिल्म 'लम्हे' में असिस्टैंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया. कुछ समय बाद पंकज पराशर की 'हिमालय पुत्र' में के भी असिस्टैंट डायरेक्टर रहे. दोनों फिल्मों के बीच में उन्होंने 'स्क्रिप्ट शॉप' नाम की ऐड कंपनी में काम किया.
6. 'रॉक ऑन' में सुपरहिट गीत गाने के बाद ए आर रहमान ने उन्हें फिल्म 'ब्लू' में गाने का ऑफर दिया. पर फरहान ने इस ऑस्कर विनर के लिए गाने से मना कर दिया.
7. 'फेमिना मिस इंडिया 2002' के 9 जजों में से फरहान एक थे.
8. 2012 में पल्लवी पुरकायस्थ नाम की एक वकील का रेप और कत्ल हो जाने पर फरहान को तगड़ा झटका लगा. इसके बाद उन्होंने मर्द (MARD) यानी 'मेन अगेंस्ट रेप एंड डिस्क्रिमिनेशन' कैंपेन लॉन्च की.
9. फरहान के 'दिल चाहता है' लिखने का कारण उनको मां से लगातार लगने वाली फटकार थी. फरहान अपनी मां को अपना सबसे बड़ा क्रिटिक मानते हैं.

मम्मी हनी इरानी के साथ
10. फरहान को OCD यानी 'ओब्सेसिव कम्पल्सिव डिसऑर्डर' है. अगर चीजें अपनी सही जगह पर न हों तो फरहान अपने काम पर फोकस नहीं कर पाते. और भाई साब इनको कॉकरोचों का फोबिया है.


























