1995 में यानी आज से 21 साल पहले 'गे' सब्जेक्ट वाली एक हिंदी फिल्म बन रही थी. इसका नाम था अधूरा. नाम की तरह फिल्म भी अधूरी रह गई. इसके कलाकारों में एक आज वर्ल्ड लेवल का एक्टर बन गया है. उसका नाम है इरफान.
'अधूरा' की कहानी क्या थी?
एक 'गे' कपल. एक बहुत बड़ा बिज़नेसमैन. एक अख़बार का एडिटर. बिजनेसमैन को अखबार के एडिटर से प्यार हो जाता है. फिर जर्नलिस्ट एक लड़की से शादी कर लेता है. मगर बिजनेसमैन अब तक उस टूटे रिलेशन की याद में अटका हुआ है.अब उठाते हैं किरदारों की शक्ल से पर्दा. बिजनेसमैन बने थे फिल्म के डायरेक्टर आशीष बलराम नागपाल. वह उस समय टीवी की दुनिया का नामी चेहरा हुआ करते थे. एडिटर का रोल एक नए लड़के को मिला था. इरफान खान नाम था उसका. एनएसडी दिल्ली से थिएटर पढ़कर आया था. उसकी बीवी का रोल किया था मशहूर टीवी एक्ट्रेस किट्टू गिडवानी ने.

credit: spotboye
फिल्म 'अधूरा' 1995 में बन कर तैयार हो गई. इसकी लागत आई सिर्फ 10 हजार रुपये. मगर फिर भी इस 90 मिनट की फिल्म को रिलीज नसीब नहीं हुई.












