The Lallantop

रजनीकांत और कमल हासन जब बैलों से लड़ने उतरे थे!

तमिलनाडु सिनेमा व राजनीति के इर्द-गिर्द घूमता है और जलीकट्टू की पैठ दोनों में है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

अब देखो तमिलनाडु का हाल किसी से छिपा तो है नहीं. राजनीति और सिनेमा, बस इसी के इर्द-गिर्द घूमता है पूरा स्टेट. पिछले दिनों सीएम जयललिता की मौत हुई थी तो आधे से ज्यादा तमिलनाडु में सन्नाटा छा गया था. कानी चिरैय्या तक नहीं दिख रही थी सड़क पर. अबकी जब जल्लीकट्टू पर बवाल हुआ तो रजनीकांत, कमल हासन, सूर्या और धनुष जैसे सारे बड़े स्टार्स एक ही माइक के पीछे खड़े हो गए, जिस पर जल्लीकट्टू का सपोर्ट किया जा रहा था.

Advertisement

तमिलनाडु की विधानसभा में 23 जनवरी को जल्लीकट्टू के फेवर में बिल पास हुआ. नेताओं ने तो अपना काम कर दिया, अब बचा सिनेमा. वो अपना काम बहुत पहले ही निपटा चुका है. तमिलनाडु में बनी कई ऐसी फिल्में हैं जिनमें जल्लीकट्टू के दृश्य हैं. हम देखते हैं एेसे पांच पलः-

1. Murattu Kaalai (1980)

माना जाता है कि जल्लीकट्टू को ऑनस्क्रीन दिखाने वाली 'मुरत्तू कालयी' पहली फिल्म थी. इस तमिल फिल्म में हीरो थे रजनीकांत. फिल्म में एक दृश्य है जिसमें रजनी बैल को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं. ये फिल्म उस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से थी. 'मुरत्तू कालयी' का मतलब होता है 'बिगड़ा हुआ बैल.'

Advertisement
https://www.youtube.com/watch?v=Lwd9Yj67D4o

2. Cheran Pandiyan (1991)

डायरेक्टर के.एस. रविकुमार की फिल्म 'चेरन पांडियन' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी. इसमें लीड एक्टर थे शरत कुमार जो फिल्म में जल्लीकट्टू में हिस्सा लेते हैं. तमिलनाडु में फिल्म खूब पसंद की गई थी. फिल्म में जातिवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर भी बात होती है.

https://www.youtube.com/watch?v=jwFGFbDAjA0

3. Rajakumaran (1994)

साउथ की फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार शिवाजी गणेशन के बेटे प्रभु की फिल्म 'राजाकुमारन' में भी जल्लीकट्टू का सीन था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कोई कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन जल्लीकट्टू वाला सीक्वेंस कर्रा था. ये प्रभु की 100वीं फिल्म थी.

https://www.youtube.com/watch?v=KsMiuRX0ERc

4. Virumaandi (2004)

इस फिल्म के लीड एक्टर कमल हासन थे. सबसे रियलिस्टिक जल्लीकट्टू सीन इसी फिल्म का था. कमल वैसे भी निरंतरता देने वाले कलाकार हैं. उनकी इस फिल्म के रिलीज होने से पहले भी खूब बवाल हुआ था. खैर, फिल्म रिलीज हुई. छा गई. इंटरनेशनल लेवल पर कई अवॉर्ड मिले. लेकिन बाकी सब छोड़िए, आप तो ये देखिए जिसमें कमल बैल से बिंधे पड़े हैं.

Advertisement
https://www.youtube.com/watch?v=WlvTDPaNVaM

5. Aravaan (2012)

डायरेक्टर वसंतबालन की फिल्म 'अरवान' में भी जल्लीकट्टू का सीक्वेंस था. इसमें लीड एक्टर थे आदि. फिल्म को ऑडियंस से मिक्स रिस्पॉन्स मिला था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फायदा ही हुआ था. इस फिल्म में जल्लीकट्टू सीक्वेंस भी ठीक-ठाक था.

https://www.youtube.com/watch?v=ZAzohndfp4o
ये तो थे तमिल फिल्मों में जल्लीकट्ट के बेस्ट सीन. अब बताते हैं इससे जुड़े कंटेंट वाली फिल्मों के बारे में. # 2016 में रिलीज हुई पीरियड फिल्म 'इलामी' जल्लीकट्टू पर ही बेस्ड थी. डायरेक्टर जे. जूलियन प्रकाश की ये पहली फिल्म थी जिसे उन्होंने 18वीं शताब्दी की थीम पर बनाया था. युवान और अनु कृष्ण के लीड रोल वाली ये फिल्म जल्लीकट्टू के लिए लोगों का जुनून देखकर बनाई गई थी. हालांकि ये बड़े पैमाने पर रिलीज नहीं हुई थी.

ilami

# 1956 में आई फिल्म 'थाइकुपिन थारम' के क्लाइमैक्स में जल्लीकट्टू दिखाया गया था. इस फिल्म के हीरो एमजीआर थे. फिल्म में वो जिस लड़की से प्यार करते हैं, उसके सामने खुद को साबित करने के लिए बैल के सामने उतरते हैं और ज़ाहिर बात है, जीतते हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=nkZ-4rziWpI ये भी पढ़ें: जल्लीकट्टू के बाद जानवरों के इस खेल के लिए आंदोलन करेंगे लोग

कमल हसन ने बताया अपना सीक्रेट जिसमें वो बैलों के साथ लड़ते थे

जयललिता के एरिया में PM मोदी की वजह से दौड़ेंगे बैल

जल्लीकट्टू बवाल में सबसे शॉकिंग वीडियो इस पुलिसवाले का है

Advertisement