इस साल नए-नए इमोजी आ रहे हैं. पूरे 117. माने बहुत दिन से वही आंख मारने वाला, जीभ चिढ़ाने वाला इस्तेमाल हो रहा था. अब कुछ नया मिलेगा.
इमोजी में जेंडर न्यूट्रैलिटी? समझाओ..
समझाते हैं. जेंडर न्यूट्रल इमोजी मतलब जैसे- फीमेल सांटा क्लॉज. जैसे- टक्सीडो पहनी लड़की. जैसे- क्रिश्चियन वेडिंग गाउन पहने लड़का.
यानी कॉन्सेप्ट ये है कि किसी भी ड्रेस को, किसी कैरेक्टर को, किसी जेंडर से असोसिएट ना किया जाए. अभी तक हमारे पास जो इमोजी हैं, उनमें टक्सीडो लड़का ही पहने है, वेडिंग गाउन लड़की ने ही पहना है. इसी स्टीरियोटाइप को इस बार बदला जा रहा है.

जेंडर न्यूट्रल इमोजी. (फोटो- ट्विटर Emojipedia)
इमोजी मिले इतने कि फोन में ना समाए
दनादन इमोजी इस्तेमाल करने वालों की पिछले दो साल में चांदी ही हो गई है. पिछले साल यानी 2019 में कुल 138 नए इमोजी लॉन्च हुए थे. इस साल 117 नए इमोजी आ रहे हैं. इन 117 में से 62 इमोजी बिल्कुल नए-ताजे हैं, जबकि 55 इमोजी ऐसे हैं, जो अलग-अलग जेंडर और स्किन टोन को रिप्रजेंट करने वाले हैं.
और भी नए-नए इमोजी हैं...

क्लॉक वाइज़- खुशी के आंसू, मैच्योर मैन, बच्चे को बोतल से दूध पिलाता पुरुष, क्यूट वन, ट्रांसजेंडर फ्लैग, जेंडर न्यट्रल साइन, हार्ट, कॉफी. (फोटो- ट्विटर Emojipedia)
अब आखिरी में..ये सब करता कौन है?
हर साल इतने सारे इमोजी तैयार करना, इन्हें लॉन्च करना... कौन इतना सब करने की फुरसत में है? अमेरिका की एक कंपनी है- यूनीकोड कन्सर्टियम. ये कंपनी दुनिया भर में लॉन्च होने वाले इमोजी और मैसेज फॉन्ट वगैरह के पैरामीटर तय करती है. मतलब ऐसा समझिए कि यूनीकोड कन्सर्टियम ने जो फॉन्ट या इमोजी लॉन्च कर दिए, वो स्टैंडर्ड बन जाते हैं.
यही कंपनी इस बार भी 117 इमोजी लॉन्च कर रही है. ये इमोजी इस साल के सेकंड हाफ तक फोन पर आ जाएंगे.
नए इमोजी के लिए गूगल, एप्पल ने भी सजेशन दिए थे
यूनीकोड कन्सर्टियम जब भी नए इमोजी तैयार करने का काम शुरू करती है, तो दुनिया भर से सजेशन मंगाती है. कोई भी अपनी राय दे सकता है. इस बार इमोजी तैयार करने के लिए गूगल, एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट ने भी सुझाव दिए थे.
पद्मश्री विनर को लेकर नेहा कक्कड़ की बातें सोशल मीडिया पर तारीफें बटोर रही है
























