The Lallantop
Logo

बाढ़ के पानी की पूजा करने वाले वाले चंद्रदीप निषाद कौन हैं?

चंद्रदीप निषाद कौन हैं? उन्होंने बाढ़ के पानी को पवित्र क्यों कहा? पूरा मामला जानने के लिए देखें वीडियो.

Advertisement

प्रयागराज में भीषण बाढ़ के बीच एक बेहद हैरान कर देने वाला पल देखने को मिला. एक पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर चंद्रदीप निषाद घर से बाढ़ के पानी में कूद पड़े. चंद्रदीप निषाद के घर तक जैसे ही गंगा का जलस्तर पहुंचा, उन्होंने उसे ‘मां गंगा का आगमन’ बताया और न सिर्फ पूजन-अर्चन किया, बल्कि दुग्धाभिषेक और पुष्पांजलि भी अर्पित की. सबसे पहले उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने दरवाजे पर गंगा का पूजन करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने लिखा कि आज सुबह ड्यूटी पर निकलते समय मां गंगा का आगमन हमारे घर पर हुआ. अपने दरवाजे पर मां गंगा का दर्शन पूजन करके आशीर्वाद प्राप्त किया. चंद्रदीप निषाद कौन हैं? उन्होंने बाढ़ के पानी को पवित्र क्यों कहा? पूरा मामला जानने के लिए देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement