The Lallantop
Logo

‘ऐसे बहाने नहीं चलेंगे’, चुनावी फुटेज गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से क्या कहा?

कर्नाटक की श्रृंगेरी विधानसभा सीट पर 2023 की मतगणना की वीडियो रिकॉर्डिंग गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को फटकार लगाई. कोर्ट ने अगली सुनवाई तक रिकॉर्ड बरामद नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी.

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक की श्रृंगेरी विधानसभा सीट पर 2023 के मतगणना की वीडियो रिकॉर्डिंग गायब होने के मामले में चुनाव आयोग को फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा कि चुनाव कराने वाली संस्था के पास रिकॉर्ड का गायब होना स्वीकार नहीं किया जा सकता. साथ ही चेतावनी दी कि अगली सुनवाई तक रिकॉर्ड बरामद नहीं हुए तो कड़ी प्रतिकूल कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें- 'मैं BJP को ज्यादा वोट दिलाने की कोशिश करूंगा', राज्यपाल बनते ही बोले नेता, मचा बवाल

Advertisement
Advertisement