The Lallantop

दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनाने की मांग कर रहे अंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत में लिए गए

Ankita Bhandari case: अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिलने राहुल और प्रियंका गांधी भी इंडिया गेट पहुंचे थे. फिर करीब सुबह 4 बजे अंकिता के माता-पिता समेत कांग्रेस के कई नेताओं को डिटेन कर लिया गया. हालांकि कुछ घंटे बाद इन लोगों को छोड़ दिया गया.

Advertisement
post-main-image
अंकिता भंडारी के माता-पिता को इंडिया गेट से डिटेन कर लिया गया. (courtesy: इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अंकिता भंडारी के माता-पिता ने 14 अक्टूबर को इंडिया गेट पर धरना दिया जिसमें कांग्रेस नेताओं और अन्य प्रदर्शनकारियों ने भाग लिया; देर रात पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया।
  • अंकिता के परिवार और एंटी-रेप एक्टिविस्ट योगिता भयाना ने दुष्यंत कुमार गौतम की सिक्किम गवर्नर नियुक्ति का विरोध किया क्योंकि उन्हें अंकिता के मर्डर केस में VIP आरोपी बताया गया है।
  • दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया और कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर न्याय मांगने वालों के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया, वहीं परिवार ने राष्ट्रपति से नियुक्ति रोके जाने की मांग की।

अंकिता भंडारी के माता-पिता 14 अक्टूबर को इंडिया गेट पर धरना दे रहे थे. उनके साथ एंटी-रेप एक्टिविस्ट योगिता भयाना मौजूद थीं. बाद में राहुल गांधी-प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के कई नेता और अन्य प्रदर्शनकारी भी मौके पर पहुंच गए. फिर देर रात दिल्ली पुलिस ने अंकिता भंडारी के माता-पिता, कुछ कांग्रेस नेताओं और अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. कुछ घंटों बाद उन्हें छोड़ दिया गया. अब कांग्रेस ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उन्होंने न्याय की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के साथ बदसलूकी की है. 

Advertisement

अंकिता के माता-पिता से मिलने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी इंडिया गेट पहुंचे थे. कुछ समय बिताने के बाद वे दोनों वहां से चले गए. इसके बाद उन्होंने X पर एक पोस्ट किया. पोस्ट में लिखा, ‘चार साल से अंकिता भंडारी के परिवार को इंसाफ नहीं मिला, लेकिन एक ‘VIP’ आरोपी को संरक्षण और संवैधानिक पद का इनाम ज़रूर मिला.’ इसके बाद करीब सुबह 4 बजे प्रदर्शनकारियों को डिटेन कर लिया गया. 

अंकिता के माता-पिता की मांग

प्रोटेस्ट का कॉल अंकिता के परिवार और योगिता भयाना ने दिया था. उन्होंने दुष्यंत कुमार गौतम पर इस मामले से जुड़े होने का आरोप लगाया है. अंकिता के माता-पिता का दावा है कि वही वो VIP है जो इस मामले में शामिल है. दुष्यंत गौतम को सिक्किम का गवर्नर बनाया जा रहा है. अंकिता के माता-पिता इसी बात का विरोध कर रहे हैं.

Advertisement

इन लोगों की मांग है कि जब तक CBI अंकिता मर्डर केस की जांच पूरी नहीं कर लेती, तब तक सिक्किम के गवर्नर के तौर पर दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति को रोक दिया जाए. इस पूरे केस के दौरान बार-बार आरोप लगा कि अंकिता को जिस VIP को स्पेशल सर्विस देने के लिए कहा गया था वो उस वक्त उत्तराखंड में बीजेपी के प्रभारी रहे दुष्यंत गौतम हैं. हालांकि उन्होंने इस आरोप को ख़ारिज किया है. बाद में दिल्ली हाईकोर्ट ने इन आरोपों को मानहानिकारक बताया था.  

ये भी पढ़ें: 'अंकिता भंडारी के परिवार को इंसाफ नहीं, लेकिन ‘VIP’ को इनाम', राहुल गांधी का बड़ा हमला

Advertisement
कांग्रेस ने क्या आरोप लगाया?

CRPF जवानों के साथ मिलकर, पुलिस अंधेरे में प्रदर्शनकारियों के पास पहुंची और उन्हें डिटेन कर लिया. कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत, उदय भानु चिब, विनोद जाखड़, पवन खेड़ा और वरुण चौधरी को भी हिरासत में ले लिया गया. कांग्रेस नेताओं सुप्रिया श्रीनेत, पवन खेड़ा और काज़ी निज़ामुद्दीन ने पुलिस की कार्रवाई की निंदा की. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन उन लोगों को निशाना बना रहा है, जो अंकिता के लिए न्याय मांग रहे हैं.

पवन खेड़ा ने कहा, ‘हम रेप करने वालों के ख़िलाफ़ विरोध कर रहे हैं, इसलिए हम जेल जाएंगे और जिस पर रेप का आरोप है, वह गवर्नर बनेगा? यही लोकतंत्र है?’ सुप्रिया श्रीनेत ने लोगों को हिरासत में लिए जाने की आलोचना की और पुलिस की इस कार्रवाई को उन माता-पिता के साथ कठोर व्यवहार बताया, जो चार साल से न्याय की मांग कर रहे हैं. 

दूसरी तरफ, अंकिता के पिता, वीरेंद्र सिंह भंडारी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से आग्रह किया कि जब तक CBI की जांच पूरी न हो जाए, तब तक दुष्यंत गौतम की नियुक्ति की प्रक्रिया आगे न बढ़ाई जाए. 

वीडियो: अंकिता भंडारी के पिता ने कौन से कॉल डिटेल्स मांगे? धामी सरकार से क्या गुज़ारिश की?

Advertisement