The Lallantop
Logo

पुतिन के घर पर हमला, पुतिन ने फिर से यूक्रेन पर बम बरसाने शुरू कर दिए

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर फिर से बम बरसाए. कीव के ओबोलोंस्की जिले में रात भर चले हमले के बाद एक चिकित्सा केंद्र में आग लग गई. वीडियो में जानिए इस हमले के पीछे की कहानी.

Advertisement

रूस ने एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमले किए हैं, जिसमें दो नागरिकों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि 2026 में कीव में नागरिकों की ये पहली मौतें हैं. युद्ध को लेकर कूटनीति एक नाजुक दौर में पहुंच गई है. कीव के ओबोलोंस्की जिले में रात भर चले हमले के बाद एक चिकित्सा केंद्र में आग लग गई. आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि एक शव बरामद किया गया और दर्जनों लोगों को सुरक्षित निकाला गया. रूस ने इस वक़्त यूक्रेन पर हमला क्यों किया?

Advertisement

Advertisement
Advertisement