महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक महिला डॉक्टर ने कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की हथेली पर कथित सुसाइड नोट मिला, जिसमें एक पुलिस अधिकारी पर पांच महीने तक उनके साथ रेप करने का आरोप लगाया गया है. पीड़िता की चचेरे भाई ने बताया कि वो फलटण उप-जिला अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के रूप में काम कर रही थीं. दो साल पहले उन्होंने सर्विस जॉइन की थी. पीड़िता के चचेरे भाई ने मामले में तत्काल कार्रवाई करने और आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें मौत की सजा देने की मांग की. पीड़िता ने 19 जून 2025 को लिखे लेटर में फलटण ग्रामीण पुलिस विभाग के दो पुलिस अधिकारियों पर रेप का आरोप लगाया था. और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी. क्या है पूरा मामला, पीड़िता के परिवार ने क्या आरोप लगाए, सीएम ने क्या कहा, जानने के लिए देखें वीडियो.
महाराष्ट्र में महिला डॉक्टर का सुसाइड, हथेली पर लिखे सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप
क्या है पूरा मामला, पीड़िता के परिवार ने क्या आरोप लगाए, सीएम ने क्या कहा, जानने के लिए देखें वीडियो.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)








