कठुआ के जुथाना में एक टूरिस्ट बस में तोड़-फोड़ की गई, क्योंकि यह अफवाह थी कि ईसाई मिशनरी लोकल लोगों को ‘धर्म बदलने’ के लिए ले जा रहे हैं. घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में लोग खिड़कियां तोड़ते, दरवाजा खींचते और यात्रियों को पीटते दिखाई दे रहे हैं. मौके पर पुलिस भी खड़ी दिखाई दे रही है. इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. एक सब-इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसवालों को ड्यूटी में लापरवाही के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. इंटरनल जांच भी जारी है. लोकल लोगों का आरोप है कि आपत्तिजनक चीजें बांटी जा रही थीं. वहीं, पुलिस का कहना है कि विजिटर्स को वहां के लोगों ने बुलाया था. असल में वहां क्या हुआ, पूरा मामला समझने के लिए, अभी पूरा वीडियो देखें.
कठुआ में टूरिस्ट बस पर हमला, लोगों ने लगाया धर्म परिवर्तन का आरोप
कठुआ के जुथाना में एक टूरिस्ट बस में तोड़-फोड़ की गई है. लोकल लोगों का आरोप है कि आपत्तिजनक चीजें बांटी जा रही थीं. असल में वहां क्या हुआ, पूरा मामला समझने के लिए, अभी पूरा वीडियो देखें.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)









