पर्थ में 295 रन की जीत फिर एडिलेड में दस विकेट की हार. बीते कुछ दिनों में इंडियन क्रिकेट टीम ने हाई और लो, दोनों देख लिए हैं. पांच मैच की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी 1-1 से बराबर है. और दूसरे टेस्ट के बाद, लेजेंड सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को अहम सलाह दी है. गावस्कर ने रोहित शर्मा और टीम इंडिया को स्पष्ट कहा है कि पिंक बोल टेस्ट जल्दी खत्म होने के बाद ये लोग होटल के कमरों में वक्त ना बर्बाद करें. पूरी ख़बर जानने के लिए वीडियो देखिए.
होटल के कमरों में वक्त बर्बाद न करें... एडिलेड में हारने के बाद सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को वापसी के लिए सलाह दी
गावस्कर की सलाह है कि टीम इंडिया इन दो दिनों में खूब मेहनत कर, तीसरे टेस्ट में वापसी की तैयारी करे. सीरीज़ का तीसरा टेस्ट 14 दिसंबर से शुरू होगा. गावस्कर चाहते हैं कि भारतीय टीम इस बीच बच रहे वक्त का इस्तेमाल अपनी रिदम वापस पाने में करे
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)



















