The Lallantop
Logo

दुबई के एयर शो में तेजस क्रैश, फाइटर जेट उड़ाने वाले पायलट पर ये जानकारी सामने आई

21 नवंबर की दोपहर दुबई एयर शो के आखिरी दिन तेजस विमान एक डेमॉन्स्ट्रेशन उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ. इसे उड़ाने वाले पायलट की सारी डिटेल्स जानने के लिए देखें वीडियो.

Advertisement

दुबई एयर शो के दौरान क्रैश हुए तेजस लड़ाकू विमान को कौन उड़ा रहा था? इस बारे में सरकार या वायु सेना की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर नमन स्याल ये विमान उड़ा रहे थे. दुर्घटना में पायलट की मौत हो गई है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि मृतक पायलट नमन स्याल ही हैं. हालांकि, एयरफोर्स की तरफ से साझा की गई जानकारी में पायलट का नाम नहीं बताया गया था. 21 नवंबर की दोपहर दुबई एयर शो के आखिरी दिन तेजस विमान एक डेमॉन्स्ट्रेशन उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ. शुरुआत में यह साफ नहीं था कि पायलट ने इजेक्ट किया था या नहीं, लेकिन बाद में वायुसेना ने पुष्टि की कि पायलट की मौत हो गई. पूरी खबर जानने के लिए देखें वीडियो.

Advertisement

Advertisement
Advertisement