The Lallantop
Logo

रोहित शर्मा को मोटा बताने पर कांग्रेस प्रवक्ता की सफाई, 'लोकतंत्र में यह बोलने का अधिकार'

कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने भारतीय कप्तान Rohit Sharma के लिए ओवर वेट और अनइंप्रेसिव जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था. उनके इस बयान को लेकर खूब बवाल हुआ. बीजेपी उनके बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी को घेरने में जुटी है.

Advertisement

कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने रोहित शर्मा को लेकर एक एक्स पोस्ट किया था. जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है. शमा ने लिखा कि एक खिलाड़ी के तौर पर रोहित शर्मा मोटे हैं. उन्हें वजन कम करने की जरूरत हैं. निश्चित तौर पर वो भारत के सबसे अनइंप्रेसिव कैप्टन हैं. इस पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई.  उनके साथ-साथ यूजर्स ने कांग्रेस पार्टी की भी ट्रोलिंग शुरू कर दी. बात बढ़ती देख शमा ने इस मुद्दे पर सफाई भी दी है. उन्होंने क्या कहा? जानने के लिए वीडियो देखें. 
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement