उत्तर प्रदेश के हरदोई ज़िले में एक टीचर पर तीसरी क्लास के छात्र को बुरी तरह से पीटने का आरोप लगा है. इस दौरान बच्चे का पैर फ़्रैक्चर हो गया. इसके अलावा उसे सुनने में भी परेशानी हो रही है. आरोप है कि टीचर ने छात्र को जातिसूचक गालियां भी दीं. बाद में क्लास के साथी छात्रों ने उसे उसके घर पहुंचाया. मामले में छात्र की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. घटना बिलग्राम थाना क्षेत्र के बिरौरी गांव की है. छात्र, टीचर की तरफ़ से पूछे गए एक सवाल का सही जवाब नहीं दे पाया था. आगे जानने के लिए देखें वीडियो.
जातिसूचक गालियां, मुर्गा बनाया, पैर टूटा...टीचर पर लगे आरोप परेशान कर देंगे!
Hardoi Teacher Beats Student: टीचर ने कथित तौर पर छात्र को मुर्गा बनाया, फिर उसके ऊपर चढ़ गया. इससे उसका पैर टूट गया.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















