The Lallantop
Logo

BPSC स्टूडेंट्स पर फिर हुआ लाठीचार्ज, प्रशांत किशोर ने क्या बात कही?

बिहार लोक सेवा आयोग में ‘क्वेश्चन पेपर’ लीक (BPSC Exam paper Leak) को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है. इस बीच जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर (Prashant Kihsore) भी पहुंचे. साथ ही वे छात्रों के साथ गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास तक मार्च के लिए निकले थे. इस बीच छात्रों पर पुलिस के लाठी चार्ज की खबर आ रही है.

Advertisement

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन (BPSC Protest) जारी है. छात्रों ने ‘क्वेश्चन पेपर’ लीक होने का आरोप लगाया है. इसी क्रम में आज यानी 29 दिसंबर को पटना के गांधी मैदान में “छात्र संसद” बुलाई गई थी. प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद इसमें हजारों लोग पहुंचे थे. यहां जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर (Prashant Kihsore) भी पहुंचे. इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. प्रशांत किशोर,  छात्रों के साथ गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास तक मार्च के लिए निकले थे. लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उनको बीच में ही रोक दिया. उन्हें जेपी गोलंबर के पास रोका गया. यहां पुलिस ने दूसरा बैरिकेड लगाया था. पूरे घटनाक्रम पर प्रशांत किशोर ने क्या कुछ कहा न्यूजरुम से हमारे साथी रवि सुमन इस पर जानकारी दे रहे हैं. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement