The Lallantop
Logo

सैफ अली खान मामले में एक और संदिग्ध गिरफ्तार, इस बार दुर्ग में RPF ने पकड़ा

31 साल के एक संदिग्ध व्यक्ति को दुर्ग RPF (Railway Protection Force) ने डिटेन किया है. अब मुंबई पुलिस संदिग्ध व्यक्ति से आगे की पूछताछ करेगी.

Advertisement

सैफ अली खान पर 15-16 जनवरी की रात उनके ही घर में चाकू से हमला हुआ. मुंबई पुलिस की कई टीमें हमलावर को तलाश कर रही हैं. 17 जनवरी के दिन पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया था. अब इस मामले में एक और संदिग्ध व्यक्ति को छत्तीसगढ़ के दुर्ग में डिटेन किया गया है. 31 साल के एक संदिग्ध व्यक्ति को दुर्ग RPF (Railway Protection Force) ने डिटेन किया है. अब मुंबई पुलिस संदिग्ध व्यक्ति से आगे की पूछताछ करेगी. दुर्ग RPF की टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से हिरासत में लिया है. इस संदिग्ध व्यक्ति का पूरा नाम आकाश कैलाश कनौजिया है. जो कि ट्रेन के जनरल कंपार्टमेंट में बिना टिकट के सफर कर रहा था. देखें वीडियो. 
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement