सोचिए, आपका फोन बजता है, एक अनजान नंबर से कॉल आती है, और कुछ ही मिनटों में आपका बैंक अकाउंट खाली हो जाता है. यदि आपके अकाउंट में पैसे नहीं हैं. तो हो सकता है कि आपकी FD माने फिक्स्ड डिपॉज़िट तुड़वाई जाए. जमीन बिकवाई जाए. और फिर आपसे पैसे वसूले जाएं. डिजिटल दुनिया ने हमें जितनी सहूलियत दी है, उतने ही नए धोखाधड़ी के रास्ते भी खोल दिए हैं. क्या डॉक्टर, क्या इंजीनियर. ये डिजिटल ठग सभी पेशे के लोगों को टारगेट कर चुके हैं. अब हमारे सामने एक नया मामला है. जिसमें एक महिला डॉक्टर को 10 दिन तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा गया. उनसे 3.99 करोड़ रुपये वसूले गए. और आरोपी ठग ने उस पैसे से एमबीए की अपनी फीस भी भरी. पूरी ख़बर जानने लिए वीडियो देखिए.
डॉक्टर महिला को 10 दिनों तक रखा डिजिटल गिरफ्तारी में, ठगे 3.99 करोड़
इस मामले में, पुलिस ने मुंबई के कोलाबा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है. जिसका नाम चेतन गणपत गोकरे है. चेतन 26 साल का है. और एमबीए का स्टूडेंट हैं. उसपर आरोप है कि वो कॉम्बोडिया आधारित एक साइबर क्रिमिनल ग्रुप का हिस्सा है. और उसी ने महिला डॉक्टर को कॉल किया था
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















