The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Did coach Gautam Gambhir made Suryakumar Yadav captain instead of Hardik Pandya

क्या गंभीर ने हार्दिक की जगह सूर्या को बनाया था T20I कप्तान?

टीम इंडिया के 2024 T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कप्तान Rohit Sharma ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. इसके बाद, Suryakumar Yadav को टीम की कमान सौंपी गई थी. अब इसे लेकर सूर्या ने बड़ी बात बताई है.

Advertisement
Suryakumar Yadav, Rohit Sharma, Gautam Gambhir
टीम इंडिया के T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर. (फोटो-PTI)
pic
सुकांत सौरभ
17 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 04:55 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

टीम इंडिया के T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कैसे टीम इंडिया के कप्तान बने? बारबाडोस में 2024 T20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था. उनके बाद कप्तानी की रेस में सबसे आगे हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) थे. वो टीम के वाइस कैप्टन भी थे.

साथ ही सीनियर प्लेयर्स की गैरमौजूदगी में 2022-23 में भी हार्दिक टीम की कमान संभाल चुके थे. 2024 T20 वर्ल्ड कप भी हार्दिक के लिए काफी शानदार रहा था. ऐसे में जब सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का नाम बतौर कप्तान अनाउंस हुआ तो लोगों को काफी हैरानी हुई.

श्रीलंका दौरे से ठीक पहले सूर्यकुमार यादव के हाथों में टीम की कमान सौंपी गई. उससे पहले, उनके नाम को लेकर बहुत चर्चा भी नहीं थी. ऐसे में वो कैसे टीम इंडिया के कप्तान बन गए? अब इस सवाल से पर्दा खुद सूर्या ने उठा दिया है.

सूर्या ने क्या बताया?

सूर्या के मुताबिक, उन्हें इसकी जानकारी तत्कालीन BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने दी थी. श्रीलंका दौरे से महज 3-4 दिन पहले उन्हें इसके लिए कॉल गया था. एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान सूर्या ने बताया,

“सीरीज शुरू होने से कुछ दिन पहले की बात है. तब जय भाई BCCI के सेक्रेटरी थे. उन्होंने श्रीलंका सीरीज से 3-4 दिन पहले मुझे कॉल किया. हम श्रीलंका का दौरा करने वाले थे.”

ये भी पढ़ें : 'रमजान में ये किया, इन्हें सजा दो', पाकिस्तान के खिलाफ अफगान क्रिकेट टीम ने किससे की ये अपील?

उनके मुताबिक, इस फैसले में रोहित शर्मा, चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर, तब कोच रहे राहुल द्रविड़ भी शामिल थे. गौतम गंभीर बाद में इस सेटअप में जुड़े थे. सूर्या ने आगे कहा,

“जय भाई ने मुझे कॉल किया और बताया कि वो मुझे T20 टीम का कप्तान बना रहे हैं. हां, उन्होंने मुझे सबसे पहले कॉल किया था. लेकिन, मुझे पता था कि इसके पीछे रोहित भाई और अजीत भाई की प्लानिंग थी. गौतम भाई बाद में आए. उन्होंने राहुल भाई के साथ डिस्कस किया और फिर जय भाई के साथ इसे लेकर डिस्कशन हुआ. तब उन्होंने डिसाइड किया कि मैं अब T20 में टीम की कमान संभालूंगा.”

सूर्या की अगुवाई में टीम ने रचा इतिहास

हार्दिक सिर्फ कप्तानी की रेस से बाहर नहीं हुए. उन्हें वाइस कैप्टन के रोल से भी हटा दिया गया. उनकी जगह पहले शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया और फिर अक्षर पटेल ने ये जगह ली.

सूर्या की अगुवाई में भारतीय टीम ने T20I में शानदार प्रदर्शन किया. टीम ने बाइलैटरल सीरीज में डोमिनेट किया और 2026 T20 वर्ल्ड कप जीता. फाइनल में उन्होंने न्यूजीलैंड को रौंदा. इसी के साथ टीम इंडिया पहली टीम बन गई, जिसने T20 वर्ल्ड कप को सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया. साथ ही घर पर वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम भी बन गई. 

वीडियो: T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के साथ हैंडशेक पर क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()