The Lallantop

प्रसाद लेने गए बच्चे की गर्दन बस के गेट में फंसी, वहीं मौत हो गई

Vadodara में कथित तौर पर बस के दरवाजे में फंसकर एक 7 साल के बच्चे की मौत हो गई. पुलिस ने मामले पर कहा कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि दरवाजे में फंसने के बाद बच्चे की मौत हुई है. हालांकि, सभी एंगल से जांच की जा रही है.

Advertisement
post-main-image
गुजरात में 7 साल के बच्चे की बस के गेट में फंसने से मौत. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वडोदरा में एक 7 वर्षीय बच्चे की मौत बस के हाइड्रोलिक ऑटोमैटिक दरवाजे में गले के फंसने से हुई, जिसकी सूचना गैरेज मालिक ने पुलिस को दी और मामला दर्ज किया गया।
  • घटना तब हुई जब बच्चा घर से प्रसाद लेने का कहकर निकला और गैरेज में खड़ी बस के आस-पास घूमते हुए मिला, लेकिन सीसीटीवी में बच्चे के बस के अंदर जाने का फुटेज नहीं मिला।
  • पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि दरवाजा खोलने की कोशिश में बच्चा फंसा और उसकी मौत हुई, अब वे घटना की हर सम्भावित वजह की जांच कर रहे हैं।
author-image
ब्रिजेश दोशी

गुजरात के वडोदरा में एक 7 साल के बच्चे की मौत कथित तौर पर बस के ऑटोमैटिक दरवाजे में फंसने से हो गई. बताया जा रहा है कि बस एक गैरेज में खड़ी थी. गैरेज में लगे सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल करने पर पता चला कि बच्चे की गर्दन दरवाजे में फंस गई थी. गैरेज मालिक की सूचना पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने कहा कि वो मामले की हर एंगल से जांच करेगी.

Advertisement
बस के दरवाजे में फंसी गर्दन, बच्चे की मौत

घटना सूर्यनगर-तरसाली बाईपास की बताई जा रही है. इंडिया टुडे से जुड़े ब्रजेश दोषी की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित परिवार ने बताया कि बच्चा घर से प्रसाद लेने का कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. सामने आए सीसीटीवी फुटेज को देखने पर पता चला कि बच्चा पहले उस बस के आसपास घूमते हुए नजर आया. लेकिन कथित तौर पर फुटेज में यह नहीं दिखा कि बच्चा बस के अंदर कैसे पहुंचा. हालांकि, कुछ समय के बाद बच्चे का गला बस के दरवाजे में फंसा हुआ नजर आया.

बच्चे की मौत की सूचना मिलने पर गैरेज मालिक निकुंज पटेल ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. DCP अभिषेक गुप्ता ने कहा कि पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि हाइड्रोलिक दरवाजा खोलने की कोशिश में बच्चा वहां पर फंस गया. इसकी वजह से उसका गला दरवाजे में फंस गया और उसकी मौत हो गई. हालांकि, पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है. 

Advertisement

गैरेज के मालिक निकुंज पटेल ने आजतक से बात करते हुए कहा कि हादसे के वक्त वो अपने घर में थे. उस वक्त गैरेज पर कोई भी नहीं था. सीसीटीवी में घटना वाली क्लिप नजर न आने वाली बात पर गैरेज मलिक ने कहा कि उस वक्त शायद इलाके में बिजली चली गई थी. या फिर किसी टेक्निकल कारण की वजह से वह साफ नहीं दिखाई दे रहा था.  

मृतक के पिता भी पास के ही गैरेज मे काम करते हैं. पीड़ित परिवार माता-पिता ने बताया कि बच्चा घर से निकलते हुए कहकर गया कि ‘वो प्रसाद लेने जा रहा है.’ लेकिन वापस घर नहीं लौटा. हालांकि, हादसे के समय का सीसीटीवी क्लिप न होने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस की अब तक की जांच में यह नहीं पता चल पाया है कि हादसे के समय का सीसीटीवी कहां है.

वीडियो: 'We Are Gen Z' Ladakh में Army जवानों से भिड़ी महिला, CM Omar Abdullah ने Viral Video पर क्या कहा?

Advertisement

Advertisement