The Lallantop

यूपी में आइसक्रीम वाले की हत्या, सिर काटकर घर ले गया, चूल्हे में जलाने लगा

आरोप है कि आइसक्रीम वाले का सिर काटने के बाद आरोपी कटे हुए सिर को अपने घर में ले गया, और चूल्हे के पास रखकर उसे जलाने लगा. सिर का कुछ हिस्सा जल भी गया. घटना देख रहे लोग डरकर मौके से भाग गए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
post-main-image
मृतक आइसक्राइम वाले की पहचान बबलू राजभर (बाएं) के तौर पर हुई. (ITG)
author-image
रेहान मुस्तफा

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक शख्स ने मामूली विवाद में आइसक्रीम बेचने वाले युवक की कथित तौर पर बेरहमी से हत्या कर दी. आरोप है कि उसने युवक का सिर काट दिया और फिर उसे घर ले जाकर चूल्हे में जलाने लगा. पुलिस ने आरोपी शंकर यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

शनिवार, 28 मार्च को थाना टिकैतनगर के तहत गांव नैपुरा मजरे परसावल में यह घटना हुई. 26 साल के बबलू राजभर रोज की तरह गांव में आइसक्रीम बेचने पहुंचे थे. गांव के रहने वाले 50 साल के शंकर यादव ने उनसे आइसक्रीम मांगी. आरोप है कि आइसक्रीम खाने के बाद जब बबलू ने पैसे मांगे तो शंकर ने पैसे नहीं दिए, जिससे दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.

इल्जाम है कि शंकर ने पहले बबलू को आवाज लगाकर बेचने से मना किया, फिर धमकी दी कि अगर दोबारा आवाज लगाई तो जान से मार देगा. बबलू ने पैसे मांगना जारी रखा और आवाज लगाकर आइसक्रीम बेचते रहे. शंकर का घर पास ही था. आरोप है कि शंकर गुस्से में अपने घर से धारदार हथियार ले आया. उसने कथित तौर पर इससे बबलू की गर्दन पर कई बार हमला किया, जिससे बबलू का सिर धड़ से अलग हो गया.

Advertisement

आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी कटे हुए सिर को अपने घर में ले गया, और चूल्हे के पास रखकर उसे जलाने लगा. सिर का कुछ हिस्सा जल भी गया. घटना देख रहे लोग डरकर मौके से भाग गए. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

इंडिया टुडे से जुड़े रेहान मुस्तफा की रिपोर्ट के मुताबिक, बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक (SP) अर्पित विजयवर्गीय ने बताया,

"आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह मानसिक रूप से अस्थिर लग रहा है. मृतक का सिर जला हुआ मिला है. पूरे मामले में जांच की जा रही है."

Advertisement

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी बाराबंकी) विकास चंद्र त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए कहा,

"टिकैतनगर थाना क्षेत्र में आइसक्रीम बेच रहे युवक की हत्या कर दी गई. आरोपी को आला कत्ल (अपराध में इस्तेमाल हथियार) के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है."

कटा सिर जलाने के आरोप पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया,

"घटनास्थल के पास शंकर यादव का झोपड़ीनुमा मकान था, वहीं सिर काटकर ले गया था, चूल्हे के पास सिर को रखा था, कुछ हिस्सा भी सिर का जल गया था... पुलिस पहुंची तो आरोपी को हिरासत में ले लिया और कटे हुए सिर को धड़ के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आरोपी पर 2008 में भी मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमे वो जेल गया था. सिर खाने जैसी कोई बात नहीं है. आरोपी साइको किस्म का है."

मृतक बबलू राजभर के चार भाई और चार बहनें थीं. उनकी सभी बहनों की शादी हो चुकी है. करीब चार दिन पहले ही बबलू ने साइकिल पर आइसक्रीम बेचने का काम शुरू किया था. स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी शंकर यादव खेती करता है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. उसकी पत्नी और बच्चों ने भी उसे घर से निकाल दिया था और वह खेत में ही रहता था.

वीडियो: दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई

Advertisement