The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • UPSC Official Statement On Akanksha Singh 301 Rank Controversy

किस आकांक्षा सिंह का रिजल्ट असली है? UPSC ने खुद साफ कर दिया

Akanksha Singh UPSC:प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने UPSC की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी किया है. इस प्रेस रिलीज के मुताबिक UPSC ने अपने बयान में सही उम्मीदवार के बारे में पूरी जानकारी दी.

Advertisement
pic
9 मार्च 2026 (अपडेटेड: 9 मार्च 2026, 07:36 PM IST)
Akanksha singh UPSC result
यूपीएससी ने 301 वीं रैंक को लेकर हुए विवाद पर स्थिति साफ कर दी. (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

संघ लोकसेवा आयोग (UPSC) के रिजल्ट शुक्रवार, 6 मार्च को घोषित कर दिए गए. इस दौरान 301वीं रैंक को लेकर आकांक्षा सिंह नाम की दो कैंडिडेट्स ने दावा किया था. अब इस पूरे विवाद को UPSC ने क्लियर कर दिया है. आयोग ने बता दिया है कि कौन सी आकांक्षा सिंह का चयन यूपीएससी में हुआ है. प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के मुताबिक UPSC ने बताया कि गाजीपुर की रहने वाली आकांक्षा सिंह ही परीक्षा में सफल हुई हैं जबकि बिहार के आरा जिले की आकांक्षा सिंह के सेलेक्शन का दावा फर्जी है. 

 UPSC  ने अपने आधिकारिक बयान में कहा,

“सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन 2025 का फाइनल रिजल्ट 06 मार्च 2026 को घोषित किया गया. कई मीडिया रिपोर्ट्स में एक ही नाम के दो कैंडिडेट्स यानी आकांक्षा सिंह एक ही रैंक 301 पर दावा कर रही हैं. इस बारे में ये साफ किया जाता है कि कमीशन के रिकॉर्ड के अनुसार, सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (MAINS) 2025 के फाइनल रिजल्ट में रैंक 301 हासिल करने वाले सफल कैंडिडेट का नाम आकांक्षा सिंह है. उनका रोल नंबर 0856794 है. पिता का नाम रणजीत सिंह और माता का नाम नीलम सिंह है. उनका पता उत्तर प्रदेश का गांव अभयपुर जिला गाजीपुर है.”

UPSC के इस बयान के बाद बिहार की आकांक्षा सिंह के 301वीं रैंक हासिल करने का दावा खारिज हो गया.  

UPSC
UPSC का बयान.

अब जानते हैं ये पूरा विवाद कैसे शुरू हुआ. 

दरअसल, 6 मार्च को UPSC मेंस का रिजल्ट आया. इस रिजल्ट में 301वीं रैंक पर आकांक्षा सिंह नाम लिखा था. इसके बाद बिहार की रहने वाली आकांक्षा सिंह ने दावा किया कि उन्होंने यह रैंक हासिल की है. लेकिन कुछ समय बाद ही दिल्ली में रह रहीं गाजीपुर की एक आकांक्षा सिंह ने दावा किया कि यह रैंक उनकी है.

यह भी पढ़ें: UPSC में दो आकांक्षा सिंह का 301वीं रैंक पर दावा, रोल नंबर भी सेम, बस एक अंतर है

दोनों के रोल नंबर सेम थे. लेकिन एक अंतर ये था कि दिल्ली वाली आकांक्षा सिंह के एडमिट कार्ड पर जो नंबर था, वो उनके बारकोड से मैच कर रहा था. वहीं बिहार वाली आकांक्षा सिंह के एडमिट कार्ड का नंबर उनके बारकोड से नहीं मैच हुआ. हालांकि, अब UPSC के बयान के बाद यह साफ हो गया कि 301वीं रैंक दिल्ली वाली आकांक्षा सिंह ने हासिल किया है.

वीडियो: UPSC 2025 Result Out: सड़कों पर जश्न मनाते हुए टॉपर्स ने कौन से राज खोल दिए?

Advertisement

Advertisement

()