संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए एडवाइजरी जारी की है. आयोग ने सभी सफल अभ्यर्थियों को सोशल मीडिया पर सेल्फ प्रमोशन वाले पोस्ट और कमर्शियल प्रचार प्रसार से दूर रहने की सलाह दी है.
UPSC ने 'हीरो' बनने वाले नए IAS अधिकारियों को सख्ती से समझा दिया
UPSC ने सफल उम्मीदवारों को बेहद सोच समझकर सोशल मीडिया के इस्तेमाल की सलाह दी है. आयोग की ओर से बताया गया कि आयोग सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के महत्व को समझती है. लेकिन किसी भी तरह के सेल्फ प्रमोशन के लिए इसका उपयोग बिल्कुल नहीं किया जाना चाहिए.
.webp?width=360)

UPSC सफल उम्मीदवारों के लिए हर साल एडवाइजरी जारी करती है. लेकिन इस बार की एडवाइजरी ज्यादा सख्त, स्पष्ट और डिटेल्ड है. इसमें काफी सचेत होकर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने और कर्मिशयल फायदे के लिए किसी संस्थान के प्रमोशन से बचने की सलाह दी गई है.
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, UPSC से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि रिजल्ट आते ही कोचिंग संस्थानों के बीच सफल उम्मीदवारों की तस्वीरे लगाकर श्रेय लूटने की होड़ मच जाती है. कई कोचिंग संस्थान सफल उम्मीदवारों को अपना छात्र बताने लगते हैं. आयोग को पिछले कुछ साल भर में अधिकारियों द्वारा खुद की ब्रांडिंग और इन्फलुएंसर के तौर पर काम करने की शिकायतें भी मिली है. UPSC की एडवाइसरी में चुने गए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है,
“आप एक ऐसे क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं जिसमें सार्वजनिक आचरण में निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और संयम की जरूरत होती है. इसलिए कमर्शियल या संस्थागत प्रचार प्रसार से पेशेवर दूरी बनाए रखें और ये सुनिश्चित करें कि आपकी उपलब्धियों का उपयोग निजी लाभ या प्रचार के लिए नहीं किया जाए.”
इसके अलावा UPSC ने सफल उम्मीदवारों को बेहद सोच समझकर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. आयोग की ओर से बताया गया कि वो सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के महत्व को समझता है, लेकिन किसी भी तरह के सेल्फ प्रमोशन के लिए इसका उपयोग बिल्कुल नहीं किया जाना चाहिए.
आयोग ने उम्मीदवारों को ऐसी टिप्पणी करने से बचने की सलाह दी है जिससे सर्विस या उनसे जुड़े किसी सदस्यों की बदनामी हो. साथ ही आयोग ने आवेग या गुस्से में आकर सोशल मीडिया पर किसी तरह की पोस्ट करने से बचने की सलाह दी है. आयोग ने कहा,
“सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऐसे किसी भी कॉन्टेंट को पोस्ट करने से बचे जिससे व्यक्तिगत या संस्थागत स्तर पर गलतफहमी हो सकती है.”
पिछले दो सालों में UPSC को कई सफल उम्मीदवारों की शिकायतें मिली हैं जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल सेल्फ प्रमोशन या किसी संस्थान की ब्रांडिंग के लिए कर रहे थे. आयोग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया,
“आयोग ने राज्य सरकारों को पत्र लिखकर ऐसे अकाउंट्स को ब्लॉक करवा दिया है.”
UPSC ने 6 मार्च को सिविल सर्विस एग्जाम (CSE 2025) के रिजल्ट जारी किए थे. इस एग्जाम में 958 उम्मीदवार सफल हुए थे जिसमें 659 पुरुष और 299 महिलाएं शामिल हैं. पिछले साल यह संख्या 1009 थी. वहीं उसके पिछले साल यह संख्या 1016 थी.
वीडियो: UPSC 2025 Result Out: हिंदी माध्यम के छात्र UPSC क्यों नहीं निकाल पा रहे?











.webp?width=275)



.webp?width=120)

.webp?width=120)
.webp?width=120)