The Lallantop

"ना हलाला होगा, ना तीन तलाक…", सांसद इकरा हसन पर स्वामी राम विशाल की टिप्पणी से छिड़ा विवाद

Controversial Remark on MP Iqra Hasan: स्वामी राम विशाल दास ने यूपी के शामली में आयोजित एक हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह विवादित बयान दिया. पढ़िए उनका पूरा बयान, जिस पर विवाद हो रहा है.

Advertisement
post-main-image
स्वामी राम विशाल दास ने सांसद इकरा हसन पर की विवादित टिप्पणी. (Photo: ITG/X)

उत्तर प्रदेश के शामली में स्वामी राम विशाल दास ने कैराना की सांसद इकरा हसन को लेकर विवादित टिप्पणी की है. उन्होंने कहा है कि इकरा हसन को किसी गुर्जर से शादी कर लेनी चाहिए, इससे वो तीन तलाक और हलाला से बच जाएंगी. संत के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक इकरा हसन पर विवादित टिप्पणी करने वाले शख्स शामली में गौरी शंकर गौशाला के स्वामी राम विशाल दास हैं. उन्होंने 31 जनवरी को एक हिंदू सम्मेलन में भाषण देते हुए यह बातें कही थीं. भाषण के विवादित हिस्से की क्लिप अब वायरल हो रही है.

स्वामी राम विशाल ने क्या कहा?

वायरल क्लिप में स्वामी राम विशाल दास कहते हुए सुनाई देते हैं,

Advertisement

जब इकरा हसन गुर्जर समुदाय के बीच वोट मांगने आई थीं, तो उन्होंने कहा था कि मैं आपकी बेटी हूं. मैं भी गुर्जरी हूं. मैं भी आपकी जाति की हूं, मुझे वोट दीजिए. तो क्या केवल ये वोटों का रिश्ता है. अगर वाकई में आप भाईचारा निभाना चाहती हैं तो मैं इकरा हसन से कहना चाहता हूं कि आएं और किसी गुर्जर नौजवान से शादी कर लें. इससे इकरा हसन को फायदा होगा. वह तीन तलाक से बच जाएंगी. हलाला से भी बच जाएंगी.

स्वामी राम विशाल दास आगे कहते हैं कि नौजवान इकरा हसन को सिर आंखों पर बिठाकर रखेंगे और उन्हें वोट मांगने भी नहीं जाना पड़ेगा. उनकी टिप्पणी और इस पूरे विवाद पर अभी तक इकरा हसन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों से भरे Air India और IndiGo के विमानों के पंख टकरा गए

यह पहली बार नहीं है, जब इकरा हसन पर इस तरह की विवादित टिप्पणी की गई है. भास्कर के मुताबिक छह महीने पहले करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने इकरा हसन को उनसे शादी करने का प्रस्ताव दिया था. उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा था कि मैं कैराना सांसद इकरा हसन से निकाह कबूल करता हूं. वो भी कबूल करें. वो मुस्लिम धर्म अपनाए रखें. मेरे घर में नमाज पढ़ें. मुझे कोई एतराज नहीं है. इस मामले पर योगेंद्र राणा के खिलाफ FIR भी हुई थी. वहीं उनके इस बयान पर खूब बवाल भी हुआ था. 

वीडियो: सपा सांसद इकरा हसन के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, उन्होंने जिन्नाह पर क्या कहा?

Advertisement