The Lallantop

फोन पर कहा, ‘पापा, ये लोग मार डालेंगे…’ कुछ घंटों बाद मिली लाश, दहेज हत्या का आरोप

UP Crime: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में 19 साल की युवती की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिली है. मृतक के मायके वालों ने ससुरालियों पर 10 लाख रुपये दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने विवाहिता के पति और सास-ससुर पर केस दर्ज किया है (PHOTO-Google Maps Image)

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में 19 साल की एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है. 19 मई को मृतक का शव कमरे में मिला था. युवती की शादी इसी साल यानी 13 फरवरी, 2026 को हुई थी. उसके परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी की मौत दहेज की मांग के चलते हुई है. आरोप है कि ससुराल वाले उससे 10 लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
ससुराल वालों पर 10 लाख दहेज मांगने का आरोप

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक की  पहचान पुष्पेंद्री देवी के तौर पर हुई है. पुष्पेंद्री की शादी फरवरी 2026 में हुई थी. उसके पिता बलबीर सिंह का कहना है कि उन्होंने शादी के समय, अपनी क्षमता के मुताबिक दहेज दिया था. लेकिन बेटी के ससुराल वाले कथित तौर पर इससे नाखुश थे. पिता का आरोप है कि वो लोग शादी के बाद भी 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे. 

UP News: पुलिस ने क्या बताया?

ये पूरा मामला आदमपुर थाने का है. इस मामले पर जानकारी देते हुए सर्कल ऑफिसर पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि पुष्पेंद्री के पति ओमपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. साथ ही पुष्पेंद्री के ससुर राजेंद्र और सास इंद्रावती का नाम भी एफआईआर में है. इसके अलावा, दो और लोगों को भी मामले में आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के सेक्शन 80 (दहेज हत्या), सेक्शन 85 (पति या पति के रिश्तेदार द्वारा महिला से क्रूरता) और दहेज उत्पीड़न एक्ट के सेक्शन 3/7 के तहत मामला दर्ज किया गया है. सर्कल ऑफिसर त्यागी ने कहा,

Advertisement

महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उसके गले पर कसने के निशान थे. मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा. फिलहाल आरोपी फरार हैं. उन्हें आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई हैं. 

मौत से पहले किया था पिता को फोन

पुष्पेंद्री के पिता बलबीर सिंह के मुताबिक 19 मई की शाम उनकी बेटी ने शाम 6:30 के आसपास फोन किया था. पिता ने बताया कि फोन पर बेटी रो रही थी. वो कह रही थी कि आकर उसे लेकर जाएं. पिता के मुताबिक उनकी बेटी कहती रही कि उसके ससुराल वाले उसे मार देंगे. पिता ने कहा कि उन्होंने बेटी को समझाया और कहा कि वो आ रहे हैं. लेकिन जब तक वो पहुंचे, तब तक बेटी की मौत हो चुकी थी.

वीडियो: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पत्नी ने कराई FIR, IPS शिवांशु राजपूत ने आरोपों से किया इनकार

Advertisement

Advertisement