The Lallantop

रेलवे के 'बेमिसाल' पैसेंजर, बक्सा कोच में नहीं घुसा तो फोड़े की तरह ट्रेन से चिपका दिया

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें ट्रेन की खिड़की से रस्सियों के सहारे एक बड़ा बक्सा लटका दिखाई दे रहा है. वीडियो पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाओं के बाद रेलवे ने मामले की जानकारी मांगते हुए शिकायत दर्ज कराने की अपील की है.

Advertisement
post-main-image
ट्रेन में लटके बक्से का वीडियो वायरल. (फोटो- X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक बड़ा बक्सा ट्रेन की खिड़की से रस्सी के सहारे बांधा गया है और अंदर बैठे लोग उसे पकड़ रहे हैं, जिससे तय होता है कि बक्सा ट्रेन के भीतर नहीं जा पाया होगा।
  • वीडियो वायरल होने के कारण रेलवे ने प्रतिक्रिया दी और लोगों ने नियमों के उल्लंघन, रेलवे कर्मियों की जिम्मेदारी और सुरक्षा संबंधी सवाल उठाए, जबकि पार्सल बोगी में सामान ले जाने की व्यवस्था पहले से मौजूद है।
  • रेलवे सेवा ने जनता से वीडियो से जुड़े स्टेशन का नाम, ट्रेन नंबर और मोबाइल नंबर साझा करने के लिए कहा है ताकि शिकायतों का समाधान तुरंत किया जा सके और RailMadad या 139 पर रिपोर्ट दर्ज की जा सके।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है. वीडियो में एक ट्रेन है. ट्रेन की खिड़की से बड़े फोड़े की तरह लटका है एक बड़ा-सा बक्सा. बक्से को दो विंडों की ग्रिल से रस्सी के सहारे बांधा गया है. अंदर बैठे दो लोग उसे पकड़े हुए भी हैं. देखकर लगता है कि बक्से को पहले ट्रेन के अंदर घुसाने की कोशिश की गई होगी. नहीं जा पाया होगा तो ये जुगाड़ लगाया होगा. क्योंकि जाना है तो बक्से के साथ ही जाना है. अब ये अलग बात है कि बक्से को तरीके से भी ले जाया जा सकता था, जिसके लिए रेलवे ट्रेनों में पार्सल बोगी की व्यवस्था भी करता है. 

Advertisement

ये वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि रेलवे को भी रिएक्शन देना पड़ा. छपरा जिला नाम के एक्स यूजर ने वीडियो शेयर किया है. इसमें क्रिएटर की कॉमेंट्री भी है, जिसमें वो बता रहा है कि ‘ये बिहार है'. पोस्ट के कैप्शन में सवाल किया गया है कि महिला रेलवे स्टेशन पर ये बॉक्स लेकर कैसे आई. आगे चलकर ये किसी न किसी खंभे से टकरा ही जाएगा.

सोशल मीडिया पर वीडियो आते ही लोग इस पर कॉमेंट करने के लिए टूट पड़े. बृजेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह की गैर-कानूनी हरकत करके क्यों देश में बिहार के लोगों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं? आखिर कितना समय लगेगा बिहार को बदलने में.

Advertisement

गोल्डन आईज ने लिखा कि ‘लापरवाही का दूसरा नाम बिहार है.’ 

सुजीत यादव ने सवाल किया कि गार्ड ने गाड़ी कैसे चलने दी. क्या वो ट्रेन में सिर्फ झंडी हिलाने के लिए है?

Advertisement

एक यूजर ने तो भविष्यवाणी कर दी कि ये बक्सा पूरा सफर तय नहीं कर पाएगा.

डीलंकेश नाम के यूजर ने नियम समझाने की कोशिश की. उन्होंने लिखा,

यात्री रेलगाड़ी के साथ 1 या 2 पार्सल वेगन लगा होता है. यात्रा के साथ भारी और बड़े सामान जैसे बॉक्स या बाइक ले जाने हों तो टिकट के साथ पार्सल भी बुक करने की सुविधा है. जानकर ये लोग गैरकानूनी काम करते कैसे हैं?

सुनील गुप्ते नाम के यूजर ने बक्सा ले जाने वालों को ‘ग्रेट जुगाड़ू’ बोलकर जिंदाबाद कह दिया. एक यूजर ने कहा कि भारत तीसरी दुनिया से भी आगे है. 

कई लोगों ने इस घटना पर रेलवे गार्ड, स्टेशन मास्टर, टीटीई और आरपीएफ कांस्टेबल के साथ-साथ उनके अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की. वीडियो इतना वायरल हुआ कि रेलवे को भी इस पर कॉमेंट करना पड़ा. रेलवे सेवा नाम के अकाउंट से लिखा गया,  

हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया हमें स्टेशन का नाम, ट्रेन नंबर और मोबाइल नंबर बताएं. जल्दी समाधान के लिए RailMadad पर सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं या 139 डायल कर सकते हैं.

इसी बीच, बिहार के रहने वाले अभिषेक कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया. इसमें दो महिलाएं एक बड़े बक्से को ट्रेन में चढ़ाने की कोशिश कर रही थीं. कई नाकाम कोशिशों के बाद महिलाएं ट्रेन में नहीं चढ़ पाईं. इस बीच ट्रेन चल दी. हालांकि ये साफ नहीं है कि ये दोनों वीडियो एक ही मामले से जुड़े हैं या अलग-अलग कारनामे हैं.

वीडियो: मोदी का नाम लेकर बोले Trump - India ने उठाया फायदा, Tariff को लेकर क्या बोले?

Advertisement