The Lallantop

गुरुग्राम से 2 बच्चों का अपहरण करने वाले 4 बदमाशों का एक्सीडेंट, 3 की मौत, बच्चे सुरक्षित

Bareily Road Accident Case: बरेली-दिल्ली नेशनल हाईवे पर एक बोलेरो और ट्रक की टक्कर हुई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया. वहीं गाड़ी में सवार दो बच्चे सुरक्षित रहे. फिर पुलिस जांच में पता लगा कि ये बच्चे अगवा किए गए थे. उनके पिता को भी फिर पुलिस ने किडनैपर्स के घर से छुड़वाया.

Advertisement
post-main-image
गुरुग्राम के ऑटो चालक और उनके दो बच्चों को अगवा किया गया था. (फोटो-आजतक)

बरेली में शनिवार 4 अप्रैल की रात को एक सड़क हादसा हुआ. एक बोलेरो और ट्रक की टक्कर हुई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गए. वहीं गाड़ी में सवार दो बच्चे सुरक्षित बच गए. अब आता है कहानी में ट्विस्ट. जि‍न तीन लोगों की मौत हुई और एक शख्स जो घायल हुआ है वो सब किडनैपर थे. और वो दो बच्चों को किडनैप करके ले जा रहे थे. जब पुलिस ने जांच की तो कहानी की कई परतें खुलीं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े कृष्ण गोपाल राज की रिपोर्ट के मुताबिक़, ये घटना उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में हुई. गुरुग्राम के एक ऑटो चालक और उनके दो बेटों को अगवा किया गया था. 4 अप्रैल को किडनैपर दोनों बच्चों को बोलेरो से गुरुग्राम वापस उनके घर छोड़ने निकले थे. तभी बरेली-दिल्ली नेशनल हाईवे पर ये भीषण सड़क हादसा हुआ. हादसा इतना भयानक था कि तीन आरोपियों की मौके पर ही मौत हो गई. 

इस हादसे के बाद पुलिस ने घायल शख्स, जिसका नाम प्रिंस था. उससे पूछताछ की. पुलिस की पूछताछ में प्रिंस के फोन से कई संदिग्ध वीडियो बरामद हुए. जांच पड़ताल आगे बढ़ी तो हादसे में बर्बाद हुई गाड़ी के मालिक का पता चला. गाड़ी थाना फरीदपुर के रहने वाले नत्थू के नाम पर है. फिर क्या था पुलिस ने नत्थू के घर पर छापा मारा. उसके घर के कमरे से एक शख्स मिला. वो शख्स उन दो बच्चों का पिता है जिन्हें अगवा किया गया था.

Advertisement
फिर खुली पूरी कहानी

रिपोर्ट के मुताबिक़, पुलिस ने पूछताछ आगे बढ़ाई तो पता चला कि बच्चों के पिता का नाम मनोज है. मनोज की भांजी उनके ही परिवार के साथ रहती थी. पुलिस ने बताया कि लड़की को मनमोहन नाम के व्यक्ति से प्रेम था. दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे. लेकिन लड़की के मामा यानी मनोज को ये रिश्ता मंजूर नहीं था. मनमोहन चार आरोपियों में से एक है जिसकी हादसे में मौत हो गई है. आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर किडनैपिंग की घटना को अंजाम दिया.

इस पूरे मामले में बच्चों की मां पूजा ने गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया था. जिसमें उसने अपने पति और दो बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत की थी. FIR के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की. पूजा ने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने उन्हें कॉल पर धमकी भी दी थी.

गुरुग्राम में पुलिस की एक टीम जांच कर ही रही थी कि बरेली पुलिस टीम ने रोड एक्सीडेंट की जानकारी दी. जांच में इस साजिश का खुलासा हुआ. घायल आरोपी ने बताया कि उन्हें बच्चों से कोई रंजिश नहीं थी. इसलिए वो उन्हें दोबारा गुरुग्राम छोड़ने जा रहे थे. घायल आरोपी का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

Advertisement

वीडियो: बरेली में बजरंग दल वालों का उत्पात, लव जिहाद का नाम लेकर बर्थडे पार्टी में घुस कर लोगों को पीटा

Advertisement