The Lallantop

महाराष्ट्र में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, मरने वालों में 6 बच्चे

Maharashtra के नासिक में कुएं में कार गिरने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 6 बच्चों के भी शव बरामद किए गए.

Advertisement
post-main-image
नासिक में कुएं में कार गिरने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई. (फोटो- इंडिया टुडे)

महाराष्ट्र के नासिक में एक तेज रफ्तार कार के कुएं में गिरने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 6 बच्चे भी शामिल हैं. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस समेत बचाव दल मौके पर पहुंचा. देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा, जिसके बाद कुएं से 9 के शवों को बाहर निकाला गया. एक बच्ची कार से बाहर कुएं में गिर गई थी, जिसके शव को निकालने के लिए अलग से ऑपरेशन चलाया गया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

घटना शुक्रवार, 3 मार्च की रात नासिक से 40 किलोमीटर दूर दिंडोरी तालुका के शिवाजी नगर इलाके में हुई. हादसे में मारे गए लोगों की पहचान सुनील, रेशमा, राखी, माधुरी, श्रवणी, आशा, श्रेयश, सृष्टि और समृद्धि के तौर पर हुई है. इंडिया टुडे से जुड़े प्रवीण बी. ठाकरे की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ, जब इंदौरे गांव के रहने वाले सुनील दत्तात्रेय दरगोड़े अपने परिवार के बच्चों के साथ एक प्रोग्राम में शामिल होने पहुंचे थे. यह प्रोग्राम दिंडोरी के शिवाजीनगर के राजे बैंक्वेट हॉल में वडजे क्लासेस का वार्षिक समारोह था.  

प्रोग्राम के बाद दिंडोरी से दरगोड़े परिवार कार से घर लौट रहा था. तभी ड्राइवर ने कार पर कंट्रोल खो दिया. इसके बाद कार सड़क किनारे पानी से भरे कुएं में गिर गई. हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन, पुलिस, समाजसेवी, नगर पंचायत की फायर ब्रिगेड, पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम मौके पर पहुंची. तुरंत बचाव का काम शुरू किया गया. चूंकि, कुआं पूरी तरह से पानी से भरा हुआ था इसलिए राहत के काम में बड़ी रुकावट आई. आधी रात को दो क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बेटी के पीछे पड़े युवक से SRPF जवान पिता ने सवाल कर लिया, पीट-पीटकर मार डाला

हादसे में कार से 9 लाशें निकाली गईं. जबकि, कार से निकलकर कुएं में डूबी एक लड़की के शव को ढूंढने के लिए स्पेशल ऑपरेशन चलाया गया. वहीं, दिंडोरी पुलिस ने एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है.

वीडियो: मुंबई एयरपोर्ट पर सिगरेट फूंकने वाला कौन है?

Advertisement

Advertisement