The Lallantop

आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में 8 संदिग्ध गिरफ्तार, ISI-बांग्लादेश से जुड़े होने का दावा

Tamil Nadu और West Bengal से 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को शक है कि यह ग्रुप विदेशी हैंडलर्स के कहने पर भारत में एक बड़े Terrorist Attack की प्लानिंग कर रहा था. और क्या पता चला?

Advertisement
post-main-image
इस मामले में 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. (फोटो: ITG)
author-image
अरविंद ओझा

दिल्ली पुलिस ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क का खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, यह नेटवर्क पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) और बांग्लादेश के कट्टरपंथी संगठनों से जुड़ा हुआ है. इस मामले में तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को शक है कि यह ग्रुप विदेशी हैंडलर्स के कहने पर भारत में एक बड़े टेररिस्ट हमले की प्लानिंग कर रहा था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा और प्रमोद माधव की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने 22 फरवरी को बताया कि एक कोऑर्डिनेटेड ऑपरेशन के तहत यह कार्रवाई की गई. छह आरोपियों की पहचान मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबात, उमर, मोहम्मद लिटन, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल के तौर पर हुई है. ऑफिशियल सूत्रों ने बताया कि दो आरोपियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया.

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए कुछ लोग बांग्लादेशी नागरिक हैं और कथित तौर पर अपनी पहचान छिपाने के लिए नकली आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे. अधिकारियों के मुताबिक, यह ग्रुप कथित तौर पर विदेशी हैंडलर्स के कहने पर भारत में एक बड़े आतंकवादी हमले की योजना बना रहा था.

Advertisement

आरोपियों को आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए दिल्ली लाया जा रहा है. ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने आठ मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड भी बरामद किए. ये कार्रवाई ऐसे समय पर हुई जब एक दिन पहले ही सिक्योरिटी एजेंसियों ने दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया था.

रिपोर्ट के मुताबिक, खुफिया इनपुट से चेतावनी मिली कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) दिल्ली में भीड़भाड़ वाली धार्मिक और ऐतिहासिक जगहों को निशाना बनाने की संभावित आतंकी साजिश रच रहा है.

सूत्रों ने बताया कि खास इनपुट से पता चला है कि चांदनी चौक इलाके का एक मंदिर संभावित टारगेट में से एक हो सकता है, जहां आतंकवादी कथित तौर पर लाल किले के पास के इलाकों समेत संवेदनशील जगहों पर और उसके आसपास इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) से हमला करने की योजना बना रहे हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: श्रीनगर में चस्पा पोस्टर्स, डॉक्टरों से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल...दिल्ली ब्लास्ट की कहानी यहां से शुरू होती है!

यह मॉड्यूल सबसे पहले तब जांच के दायरे में आया जब हाल के दिनों में दिल्ली मेट्रो नेटवर्क समेत देश की राजधानी के कई हिस्सों में भड़काऊ पोस्टर देखे गए. पुलिस के मुताबिक, पोस्टर्स में भड़काऊ कॉन्टेंट और कश्मीर का जिक्र था, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई. 

स्पेशल सेल ने मामले की गहरी जांच शुरू की. इसके बाद अधिकारियों को तमिलनाडु से चल रहे नेटवर्क का पता चला, जिसके बाद ये गिरफ्तारियां हुईं. अधिकारियों ने इसे एक बड़ी कामयाबी बताया है और कहा है कि संदिग्धों, फंडिंग चैनल और क्रॉस-बॉर्डर कनेक्शन की पहचान करने के लिए आगे की जांच चल रही है.

वीडियो: फरीदाबाद जेल में आतंकी की हत्या मामले में रोहित गोदारा गैंग की एंट्री!

Advertisement