The Lallantop

दूसरी जाति के लड़के से शादी की, महिला कॉन्स्टेबल की बीच सड़क हत्या, भाई गिरफ्तार

Telangana Woman constable Honor Killing News: बताया गया कि 2 हफ़्ते पहले ही नागमणि ने श्रीकांत नाम के व्यक्ति से शादी की थी, जो दूसरी जाति से था. तब परिवार ने इस शादी का विरोध भी किया था.

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने 'ऑनर किलिंग' का संदेह जताया है. (फ़ोटो- इंडिया टुडे/सोशल मीडिया)
author-image
अपूर्वा जयचंद्रन

तेलंगाना के रंगा रेड्डी ज़िले में एक महिला कॉन्स्टेबल की कथित तौर पर हत्या कर दी गई. इस हत्या का आरोप मृतक कॉन्स्टेबल के भाई पर लगा है. बताया गया कि महिला के अंतर्जातीय प्रेम विवाह से उसका भाई नाराज़ था. घरवालों ने कथित तौर पर इस शादी का विरोध भी किया था. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. संपत्ति विवाद समेत अन्य पहलुओं को भी देखा जा रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की ख़बर के मुताबिक़, घटना इब्राहिमपटनम मंडल के रायपोल गांव के पास हुई. महिला कॉन्स्टेबल नागमणि हयातनगर पुलिस स्टेशन में काम करती थीं. घटना के समय वो स्कूटी से रायपोल से मानेगुडा जा रही थीं, तभी उन पर हमला हुआ. पुलिस अधिकारियों ने शक जताया है कि महिला कॉन्स्टेबल के भाई परमेश ने जानबूझकर उनकी स्कूटी को अपनी कार से टक्कर मार दी. जब वो गिर गईं, तो उन पर चाकू से कई हमले किए गए. 

रिपोर्ट के मुताबिक़, नागमणि को कई गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौक़े पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौक़े पर पहुंची. वहां नागमणि के मौत की पुष्टि हुई. नागमणि 2020 बैच की पुलिस कांस्टेबल थीं. 2 हफ़्ते पहले ही उन्होंने श्रीकांत नाम के व्यक्ति से शादी की थी, जो दूसरी जाति से आते हैं. बताया गया कि तब परिवार ने इस शादी का विरोध किया था और इससे सदस्यों के बीच तनाव पैदा हो गया था.

Advertisement

अब हत्या के बाद एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया,

“हमें संदेह है कि उनका भाई उनके प्रेम विवाह से नाराज़ था और उसने ऑनर किलिंग में उनकी हत्या कर दी.”

ये भी पढ़ें - दिल्ली: जिम के बाहर खड़ा था उसका मालिक, बाइक से आए बदमाश और गोली मारकर हत्या कर दी

Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. उनका कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल वो लोग हमले के बाद मौक़े से ही फरार हो गए. अधिकारियों ने आगे बताया कि पुलिस संपत्ति विवाद समेत अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है.

वीडियो: 4 महीने पहले मर्डर कर शव को दफनाया, अब महिला का कंकाल मिला, आरोपी जिम ट्रेनर ने सब बताया

Advertisement