The Lallantop

आंध्रप्रदेश के नेता जनसंख्या बढ़ाने को क्यों कह रहे? तीसरा बच्चा होने पर बड़ा इनाम देने का भी एलान

Andhra Pradesh के TDP सांसद अप्पलनायडू कलिसेट्टी ने तीसरे बच्चे पर इनाम की घोषणा की है. उन्होने कहा तीसरा बच्चा अगर लड़का है तो गाय मिलेगी, जबकि लड़की होने पर 50,000 रुपये दिए जाएंगे. आखिर TDP सांसद क्यों चाहते हैं कि जनसंख्या बढ़े?

Advertisement
post-main-image
TDP सासंद अप्पलनायडू कलिसेट्टी ने महिलाओं के लिए किया एलान. (Facebook)

साउथ इंडिया के कई राज्यों में जनसंख्या वृद्धि को लेकर चर्चा हो रही है. इस कड़ी में ज्यादा बच्चे पैदा करने पर महिलाओं के लिए कई एलान किए जा रहे हैं. अब आंध्र प्रदेश के टीडीपी सांसद ने ऐसा एलान किया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के विजयनगरम से लोकसभा सांसद अप्पलनायडू कलिसेट्टी ने घोषणा की है कि अगर कोई महिला तीसरे बच्चे को जन्म देती है तो उसे इनाम मिलेगा, लड़का होने पर एक गाय और लड़की होने पर 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अप्पलनायडू कलिसेट्टी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (Women's Day) के एक इवेंट में यह घोषणा की. कलिसेट्टी ने कहा कि एक गाय और 50,000 रुपये वे अपनी सैलरी से देंगे. उनका बयान ऐसे मौके पर आया, जब राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू घटती युवा आबादी और उसे बढ़ाने की जरूरत पर बात कर रहे हैं.

Advertisement

कलिसेट्टी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नायडू ने जनसंख्या वृद्धि के लिए कदम उठाने का आह्वान किया, उसके बाद उन्होंने ये घोषणा की है. उन्होंने दावा किया कि दोनों ने तीसरे बच्चे के लिए प्रस्ताव भी दिया है. हम महिलाओं से ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए कह रहे हैं, और अगर तीसरा बच्चा पैदा होता है तो हम प्रोत्साहन राशि देंगे.

प्रकाशम जिले के मरकापुर में हुए एक कार्यक्रम में सीएम नायडू ने एलान किया था कि चाहे कितने भी बच्चे हों सभी महिला कर्मचारियों को प्रसव के समय मेटरनिटी लीव दी जाएगी. सभी महिलाओं को मैसेज देते हुए सीएम ने दोहराया कि आने वाले सालों में राज्य में युवा आबादी बढ़ाने के लिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए.

गृह मंत्री वी अनिता ने भी एलान किया कि महिला पुलिस कांस्टेबलों को प्रसव की संख्या की परवाह किए बिना मातृत्व अवकाश दिया जाएगा. अब तक महिला कर्मचारियों, खासकर महिला पुलिस अधिकारियों को छह महीने का मातृत्व अवकाश मिल रहा था, जिसमें से हर एक को केवल दो प्रसव के लिए पूरी सैलरी मिलता थी. शनिवार को सीएम और गृह मंत्री दोनों ने घोषणा की कि महिला कर्मचारी के बच्चों की संख्या की परवाह किए बिना सभी को मातृत्व अवकाश दिया जाएगा.

Advertisement

वीडियो: PM मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स हैंडल करने वाली महिलाओं के बारे में जान लीजिए

Advertisement