The Lallantop

लड़के को गोद लिया था, पढ़ाने के लिए दिल्ली लाए, भगदड़ में चली गई जान

New Delhi Railway Station Stampede: 15 फरवरी के रोज नीरज अपने घर बिहार जाने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था. तभी भगदड़ के दौरान उसकी दम घुटने से मौत हो गई और इस दौरान उसके चाचा-चाची घायल हो गए.

Advertisement
post-main-image
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में जान गंवाने वाले नीरज पासवान के माता-पिता. (तस्वीर : इंडिया टुडे)

New Delhi Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई. इस भगदड़ में 12 साल के नीरज पासवान की भी मौत हो गई. नीरज को उसके बड़े चाचा-चाची ने गोद लिया था. बीती शाम 15 फरवरी के रोज वो अपने घर बिहार जाने के लिए स्टेशन पहुंचा था. तभी भगदड़ के दौरान उसकी दम घुटने से मौत हो गई और इस दौरान उसके चाचा-चाची घायल हो गए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े संदीप आनंद की रिपोर्ट के मुताबिक, नीरज वैशाली जिले के पातेपुर के रहने वाले थे. संजीत पासवान और कमलेश देवी के तीन बच्चो में नीरज सबसे छोटे थे. नीरज के बड़े चाचा अनरजीत पासवान की कोई संतान नहीं थी, इस कारण उन्होंने नीरज को गोद ले लिया था.

पढ़ाई करने दिल्ली आया था नीरज

करीब तीन महीने पहले नीरज अपने चाचा-चाची के साथ दिल्ली आए थे. चाचा मजदूरी कर अपना गुजारा करते थे. उन्होंने नीरज का दाखिला दिल्ली के एक स्कूल में कराया था. जिससे वो पढ़ लिख सके, लेकिन 15 फरवरी के रोज नीरज भगदड़ का शिकार हो गया.

Advertisement

बीती शाम वो अपने चाचा-चाची के साथ घर जाने के लिए दिल्ली स्टेशन पहुंचा था. जहां भगदड़ में दम घुटने से उसकी मौत हो गई. इस दौरान चाचा-चाची भी घायल हो गए.

रिपोर्टर संदीप आनंद ने बिहार में स्थित नीरज के परिवार से बात की. नीरज की मां कमलेश देवी अपने बेटे का नाम लेकर लगातार रो रही हैं. उनके पिता संजीत ने इस बदइंतजामी का जिम्मेदार रेलवे प्रशासन को बताया है. उन्होंने बताया कि वो नीरज के चाचा-चाची समेत 10 लोग थे, जिनमें से कुछ घायल हुए. नीरज के अलावा समस्तीपुर जिले के तीन लोगों की मौत भी हादसे में हुई है.

रेलवे अधिकारी का बयान

आजतक में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर रेलवे के CPRO हिमांशु शेखर ने घटना पर बात करते हुए कहा कि जिस वक्त घटना घटी, उस वक्त प्लेटफॉर्म 14 पर पटना की ओर जाने वाली मगध एक्सप्रेस और प्लेटफॉर्म 15 पर जम्मू की ओर जाने वाली संपर्क क्रांति खड़ी थी. इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर भीड़ थी और कई यात्री फिसल कर गिर गए. जिससे यह दुखद हादसा हुआ. इस हादसे की उच्चस्तरीय कमेटी द्वारा जांच की जा रही है.

Advertisement

वीडियो: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे पर LG ने ऐसा क्या लिखा दिया था जिसे एडिट करने की जरूरत पड़ी

Advertisement