पटना में 'लल्लनटॉप बिहार अड्डा' की शाम सजी थी. हॉल खचाखच भरा हुआ था और जनता अपने पसंदीदा सितारों का इंतजार कर रही थी. तभी मंच से एक आवाज आती है- "पीछे की तस्वीर देखिए, कोई पहुंचा है अभी-अभी." और इसके बाद स्क्रीन पर जो विजुअल्स चले, उसने महफिल में अलग ही जोश भर दिया. इंटरनेट की दुनिया के चहेते स्टार और 'ईशान भैया' के नाम से मशहूर सतीश राय की एंट्री हुई, और वो भी पूरे स्वैग के साथ.
प्रचार-प्रसार: बिहार अड्डा में सतीश राय ने फ्यूचरिस्टिक बाइक पर की ‘भौकाली’ एंट्री!
लल्लनटॉप बिहार अड्डा: सतीश राय ने Hero Glamour X India’s most futuristic 125cc से मारी ‘भौकाली’ एंट्री, ‘इको और पावर मोड’ पर कह दी बिहार के दिल की बात.
.webp?width=360)

सतीश राय की ‘हीरो’ वाले अंदाज में एंट्री होती है. आंखों पर काला चश्मा, सिर पर हेलमेट और हाथ में Hero Glamour X का हैंडल. सतीश राय पटना की सड़कों पर फर्राटेदार बाइक दौड़ाते हुए नजर आते हैं. गोलघर के रास्तों से होते हुए वो सीधा लल्लनटॉप अड्डे के वेन्यू पर पहुंचते हैं. वहां बाहर ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत होता है. सतीश भी रुकते नहीं, ढोल की थाप पर थिरकते हैं, फैंस के साथ सेल्फी लेते हैं और फिर हॉल के अंदर दाखिल होते हैं. अंदर बैठे युवाओं का शोर बता रहा था कि सतीश राय का जलवा क्या है.
क्रूज कंट्रोल और बिहार की सड़केंमंच पर पहुंचते ही सतीश ने सबसे पहले अपनी मिट्टी के अंदाज में कहा,
"रउवा लोगन के प्रणाम."
एंकर ने जब उनकी बाइक की तारीफ की और पूछा कि ये कैसी फ्यूचरिस्टिक बाइक लेकर आए हैं, तो सतीश ने चुटकी लेते हुए कहा कि वो लिट्टी-चोखा खाकर निकले और हीरो की बाइक मिल गई तो सीधा चले आए.
बात जब बाइक के फीचर्स की चली तो 'क्रूज कंट्रोल' पर सतीश ने ऐसा व्यंग्य मारा कि पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा. उन्होंने कहा, "मुझसे किसी ने पूछा कि बिहार में क्रूज कंट्रोल कैसे चलेगा? तो मैंने कहा बिहार में ही चलेगा. यहां सड़कें ऐसी हैं कि क्रूज पर आप बाइक को लगा सकते हैं." उनका इशारा सड़कों के गड्ढों और हिचकोलों की तरफ था, जिसे सुनकर वहां मौजूद हर बिहारी कनेक्ट कर गया.
हंसी-ठिठोली के बीच सतीश राय ने बिहार की तरक्की को लेकर एक बहुत गहरी बात कह दी. एंकर ने बताया कि इस हीरो बाइक में तीन मोड हैं- इको, रोड और पावर. सतीश ने तपाक से कहा,
"बाइक छोड़िए, ये बताइए बिहार को किस मोड में चलना चाहिए?"
फिर उन्होंने खुद ही जवाब दिया, "बिहार बहुत चल लिया इको मोड में, अब इसे पावर मोड में चलना चाहिए." सतीश की इस एक लाइन पर ऑडिटोरियम में बैठी जनता ने जोरदार तालियां बजाईं. उनका कहने का मतलब साफ था कि अब बिहार को बचत और संकोच वाले मोड से निकलकर रफ़्तार और शक्ति के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है.
सतीश राय की इन बातों, उनके देहाती ह्यूमर और Hero Glamour X के साथ उनकी स्टाइलिश एंट्री ने लल्लनटॉप बिहार अड्डा के माहौल को और भी रंगीन बना दिया.
ये आर्टिकल प्रायोजित है.
वीडियो: यूट्यूबर अरुण पंवार को दान के नाम पर करोड़ों रुपये का दहेज?















.webp?width=120)

.webp?width=120)



