The Lallantop

'ईरान के लिए छाती पीटने वाले वहीं जाएं', ईद से पहले संभल CO का 'संदेश' वायरल

Sambhal CO Kuldeep Kumar warning video: संभल में पीस कमेटी की बैठक रखी गई, जिसमें सीओ कुलदीप कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और सदर कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह शामिल थे. इस दौरान सीओ ने लोगों को विरोध प्रदर्शन से बचने के लिए कहा है.

Advertisement
post-main-image
संभल के सीओ ईद उल फितर से पहले लोगों से बात की थी. (फोटो-इंडिया टुडे)

“झगड़ा ईरान–इजराइल के बीच हो रहा है और कुछ लोग इसमें अपनी टंगड़ी घुसाए घूम रहे हैं. अगर इतनी ही दिक्कत है, तो आप बैठ जाओ ईरान जाने वाले जहाज में, और ईरान की तरफ से लड़ो और लौटकर वापस आ जाओ.”

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये कहना है संभल के सीओ कुलदीप कुमार का. उन्होंने एक मीटिंग में मुस्लिम समुदाय के लोगों को साफ शब्दों में कहा है कि अगर आप त्योहार के मौके पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं. या फिर विरोध-प्रदर्शन करते हैं, तो आप पर कार्रवाई की जाएगी.

दरअसल, अमेरिका और इजरायल की तरफ से ईरान पर किए गए हमलों के खिलाफ भारत में मुस्लिम विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में संभल पुलिस प्रशासन ने ईद उल फितर से पहले अलविदा जुमा की नमाज पर ईरान के समर्थन में प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक की. इसमें सीओ कुलदीप कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और सदर कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह शामिल थे.

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े अभिनव माथुर की रिपोर्ट के मुताबिक, मीटिंग में सीओ कुलदीप कुमार ने कहा, “बहुत सारे लोगों को खुजली मची है. लेकिन ये झगड़ा इजरायल और ईरान के बीच हो रहा है. किन्हीं दो देशों के बीच में हो रहा है. अगर उस झगड़े का असर हमारे देश की कानून व्यवस्था पर पड़ेगा, तो फिर हम उसका इलाज करेंगे, बहुत बढ़िया वाला. अलविदा जुमा की नमाज या फिर किसी भी दूसरी नमाज में किसी भी देश के विरोध में कोई स्लोगन, नारा या कोई काली पट्टी बांधकर विरोध नहीं होना चाहिए. क्योंकि हम हिंदुस्तानी हैं, भारतीय हैं और यहां पर सभी लोग शांति सुकून से रह रहे हैं.”

आगे उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा, 

“कोई 10 व्यक्ति अगर ईरान को लेकर छाती पीटेंगे कि हाय-हाय ईरान को मार डाला, तो वे लोग चले जाओ ईरान. कोई व्यक्ति इस देश में फिजा बिगाड़ेगा, तो हम लोग ये चीज बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे. ये बात आप सभी को बता दीजिएगा. ये भी कि पुलिस फिर वहां तक इलाज करती है, जहां तक पोस्टर छपते हैं. ऐसी सिचुएशन ना हो.

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, “ईद प्यार, सुहाग और मीठी-सेवई का त्योहार है, जरा सी कड़वाहट ही मिठाई में घुल जाती है. इसलिए ऐसा किसी आदमी को मत करने देना. आपके मोहल्ले का, कस्बे का एक ही व्यक्ति फिजा बिगाड़ने के लिए बहुत होता है. कोई रील बनाने के चक्कर में कानून व्यवस्था को खराब करने की कोशिश करेगा, तो हम उसकी रेल बना देंगे.”

सीओ कुलदीप कुमार ने मस्जिद के बाहर सड़क पर नमाज पढ़ने पर भी बात की. कहा कि मस्जिद में जितने लोग आएं, सिर्फ उतने लोग बैठे. अगर किसी मस्जिद में जगह नहीं है तो वह बराबर की मस्जिद में नमाज पढ़ने चले जाएं. 

पुलिस अधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि एक आदमी भी मस्जिद के बाहर नमाज पढ़ता हुआ नहीं मिलना चाहिए. कोई ऐसा करेगा, तो उस पर मुकदमा लिखकर जेल भेज देंगे.

वीडियो: ट्रंप ने टैरिफ पर कौन सा नया दांव खेल दिया?

Advertisement