The Lallantop

सच में लगा चाकू या एक्टिंग... सैफ अली खान पर महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे का बयान आया है

Nitesh Rane Saif Ali Khan: महाराष्ट्र सराकर में मंत्री नितेश राणे ने सैफ को अस्पताल से डिस्चार्ज मिलने पर हैरानी जताई है. नीतेश महाराष्ट्र में भाजपा से विधायक हैं और केंद्र सरकार में पूर्वी मंत्री रहे नारायण राणे के बेटे हैं.

Advertisement
post-main-image
महाराष्ट्र विधानसभा में कणकवली से विधायक हैं नितेश. (फोटो- फाइल)

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले (Saif Ali Khan Attack) पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे (Nitesh Rane Saif Ali Khan) ने टिप्पणी की है. उन्होंने सैफ के अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर हैरानी जताई है. उन्होंने सैफ पर हुए हमले पर भी सवाल उठाए हैं. नीतेश महाराष्ट्र में भाजपा से विधायक हैं और केंद्र सरकार में पूर्वी मंत्री रहे नारायण राणे के बेटे हैं. वह भी अपने बयानों के लेकर काफी चर्चा में रहते हैं. नितेश महाराष्ट्र विधानसभा में कणकवली से विधायक हैं. वो महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भी हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सैफ अली खान पर कॉमेंट करते हुए नितेश ने कहा, 

सैफ पर वाकई चाकू से हमला किया गया है या उन्होंने सिर्फ एक्टिंग की है? सैफ के घर में घुसे बांग्लादेशी पहले वे मुंबई के बंदरगाह पर ठहरते थे, अब वे घर में घुस रहे हैं. हो सकता है वो सैफ को लेने आए हों. आज सैफ अली खान को देखकर मुझे शक हो गया अगर असल में छुरा घोंपा गया था या उन्होंने अभिनय किया है.

Advertisement

नितेश राणे पुणे के आलंदी में बोल रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि जब कोई खान मुसीबत में होता है फिर सभी आपस में नोकझोंक करने लगते हैं. सुशांत सिंह राजपूत के साथ क्या हुआ? तब जितेन्द्र आव्हाड सामने नहीं आए. बारामती की ताई (सुप्रिया सुले) बाहर नहीं आईं. सुप्रिया सुले को सैफ अली खान की चिंता सता रही है. शाहरुख खान के बेटे की चिंता है. नवाब मलिक की चिंता है. क्या आपने कभी उन्हें किसी हिंदू कलाकार के बारे में चिंता करते हुए सुना है?

राणे ने आगे कहा, 

वीर सावरकर ने कहा है, मुसलमान नहीं बल्कि हिंदू ही हिंदुओं के दुश्मन हैं. कभी-कभी ऐसा लगता है कि हमें इतना नरम रुख क्यों अपनाना चाहिए? माहौल क्यों खराब करें? लेकिन, आसपास का माहौल देखने के बाद हमें लगता है कि हमें सचेत हो जाना चाहिए. वक्फ बोर्ड ने अपने अधिकार के धार्मिक स्थलों पर कब्ज़ा करना शुरू कर दिया है. पिंपरी-चिंचवड़ का उदाहरण लीजिए. कई रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमान रोज़गार के लिए पिंपरी- चिंचवड़ आए हैं. वे धीरे-धीरे एक मस्जिद भी बनाते हैं. आपको पता भी नहीं चलेगा. वे भारत को "इस्लामिक राष्ट्र" बनाना चाहते हैं. मैं वोट पाने या दंगे भड़काने के लिए बात नहीं कर रहा हूं.

Advertisement

संजय निरुपम ने भी दिया था बयान

नीतेश राणे से पहले शिवसेना नेता संजय निरुपम ने भी सैफ पर हुए हमले को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि डॉक्टरों का कहना था कि सैफ अली खान की पीठ में 2.5 इंच अंदर तक चाकू घुसा था. संभवत: अंदर ही फंसा था. लगातार 6 घंटे ऑपरेशन चला. यह सब 16 जनवरी की बात है. आज 21 जनवरी है. अस्पताल से निकलते ही इतना फिट? सिर्फ 5 दिन में? कमाल है!

वीडियो: "घोड़ी पर चढ़ने नहीं देते", अजमेर से आई दलित दूल्हे की तस्वीर क्यों है खास?

Advertisement