The Lallantop

‘रौशन आनंद के भाई की हत्या खान सर ने कराई’, तेज प्रताप यादव ने बहुत बड़ी बात बोल दी

ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर Roshan Anand को जमानत मिल गई है. वे सहरसा पहुंचकर अपने छोटे भाई Prince Yadav के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. इस बीच, Tej Pratap Yadav ने Khan Sir पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Advertisement
post-main-image
ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद. (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रौशन आनंद को प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जमानत दी गई है, जिससे वे सहरसा जाकर अपने भाई के अंतिम संस्कार में भाग लेंगे।
  • खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर 2 जून को हुई हिंसा और फायरिंग मामले की जांच के बाद रौशन आनंद समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
  • प्रिंस यादव की मृत्यु के बाद नेपाल पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

बिहार के चर्चित टीचर और ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद को जमानत मिल गई है. 13 जून को उनके भाई प्रिंस यादव का नेपाल में शव मिला था. प्रिंस के अंतिम संस्कार के लिए उन्हें जमानत दी गई है. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, रौशन आनंद सहरसा पहुंचकर अपने छोटे भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. परिवार और समर्थकों के लिए यह राहत भरी खबर है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ज्ञान बिंदु के स्टूडेंट्स और टीचर्स कई दिनों से उनकी जमानत की मांग कर रहे थे. इसे लेकर उन्होंने विरोध प्रदर्शन भी किया था. जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भी उनकी जमानत की मांग की थी. साथ में यह आरोप भी लगाया है कि प्रिंस की मौत के पीछे खान सर का हाथ है.

पूरे विवाद को सिलसिलेवार तरीके से समझते हैं.

Advertisement

- 2 जून को खान सर की कोचिंग के बाहर तोड़फोड़ हुई थी. खान सर मीडिया के सामने आए और कहा कि ज्ञान बिंदु कोचिंग के लोगों ने उनके सामने फायरिंग की है. थोड़ी देर बाद खान सर फायरिंग वाली बात से पलट गए. उन्होंने कहा कि जब मारपीट हुई, तब वे चेंबर के अंदर थे.

- 2-3 जून के बीच CCTV खंगाले गए. इस बीच पुलिस ने मारपीट करते कुछ लोगों की पहचान की. बताया गया कि वो लोग ज्ञान बिंदु के हैं. 3 जून को ज्ञान बिंदु के संचालक रोशन आनंद समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.

- 4 जून को पुलिस के हाथ एक और CCTV लगा. जिसमें कथित तौर पर कुछ लोग फायरिंग करते नजर आए. रिपोर्ट के मुताबिक, फायरिंग करने वाले खान सर की कोचिंग के गार्ड्स थे. 4 तारीख को ही पुलिस ने दोनों गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

- 5 जून को खान सर के खिलाफ कदमकुआं थाना में केस दर्ज कर लिया गया. FIR आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज की गई. लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई.

- 9 जून को पटना सिविल कोर्ट ने खान सर को अग्रिम जमानत दे दी.

ज्ञान बिंदु के समर्थक पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हैं. उनका कहना है कि रौशन आनंद को इतने दिनों तक जेल में रखा गया. जबकि, उसी केस में खान सर को गिरफ्तार तक नहीं किया गया. इस बीच, खान सर की कोचिंग से जुड़े 3 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. 

तेज प्रताप ने लगाए गंभीर आरोप

तेज प्रताप यादव का आरोप है कि रौशन आनंद के भाई प्रिंस की हत्या खान सर ने करवाई है. न्यूज एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने कहा,

"यह साफ हो गया है कि यह हत्या खान सर ने करवाई है. यह बिल्कुल साफ है. इसीलिए उन्हें बचाया जा रहा है... "

undefined

बता दें कि प्रिंस का शव 13 जून को नेपाल के एक होटल में मिला था. खान सर के कोचिंग सेंटर पर कथित हमले के मामले में प्रिंस के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई थी. रौशन को तो गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन प्रिंस फरार थे. अब उनकी मौत हो गई है. नेपाल पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को हिरासत में लिया है. साथ में मौत का असली कारण जानने के लिए जांच की जा रही है. 

वीडियो: खान सर को पटना कोर्ट से राहत, Roshan Anand के समर्थकों ने क्या कहा?

Advertisement