The Lallantop

कांग्रेस नेता ने रोहित शर्मा को 'मोटा' कहा तो TMC सांसद बोले- 'ठीक तो कहा'

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की ‘फैट शेमिंग’ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद के बयान के बाद तृणमूल कांग्रेस ने उनका समर्थन किया है. TMC सांसद सौगत राय ने कहा कि शमा मोहम्मद ने कुछ भी गलत नहीं कहा है. सौगत ने कहा है कि रोहित की इंडियन टीम में जगह ही नहीं बनती है.

Advertisement
post-main-image
TMC नेता ने आगे कहा कि शमा मोहम्मद ने जो कहा है वो सही है. (फोटो- PTI/AP)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की ‘फैट शेमिंग’ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. कांग्रेस की प्रवक्ता शमा मोहम्मद के बयान के बाद तृणमूल कांग्रेस ने उनका समर्थन किया है (Shama Mohamed's remarks on Rohit Sharma). TMC सांसद सौगत राय ने कहा कि शमा मोहम्मद ने कुछ भी गलत नहीं कहा है. सौगत ने कहा है कि रोहित की इंडियन टीम में जगह ही नहीं बनती है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

TMC सांसद सौगत राय ने शमा मोहम्मद के बयान का समर्थन करते हुए कहा,

“मैंने सुना है कि रोहित शर्मा का प्रदर्शन काफी खराब रहा है. उन्होंने एक शतक बनाया, लेकिन इसके अलावा वो 2, 3, 4 या 5 रन बनाकर आउट हो जाते हैं. उन्हें टीम में नहीं होना चाहिए. भारत इसलिए जीतता है क्योंकि बाकी प्लेयर्स अच्छा खेलते हैं, लेकिन कप्तान योगदान नहीं देता."

Advertisement

TMC नेता ने आगे कहा कि शमा मोहम्मद ने जो कहा है वो सही है.

शमा की हुई आलोचना, पोस्ट डिलीट

बता दें कि कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने 2 मार्च को X पर एक पोस्ट किया था. उन्होंने लिखा,

“एक खिलाड़ी के तौर पर रोहित शर्मा फैट हैं. उन्हें वज़न कम करने की ज़रूरत है. और निश्चित रूप से वो भारत के सबसे अप्रभावशाली कैप्टन हैं.”

Advertisement

उनकी इस टिप्पणी की चारों तरफ आलोचना हुई. मामला तूल पकड़ा तो शमा ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया. BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने उनकी इस टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया.

इंडिया टुडे से जुड़े नितिन कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक सैकिया ने कहा,

“एक ज़िम्मेदार शख़्स की ओर से ऐसी टिप्पणी बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. टीम इतने अहम ICC टूर्नामेंट के बीच में है. इससे किसी प्लेयर या टीम का मनोबल गिर सकता है. सभी खिलाड़ी अपनी क्षमता के अनुसार बेस्ट परफॉर्मेंट दे रहे हैं और परिणाम भी दिखाई दे रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि लोग निजी प्रचार के लिए इस तरह के अपमानजनक बयान देने से बचेंगे. गुज़ारिश है कि ऐसी टिप्पणियां न करें.”

शमा के बयान से कांग्रेस ने भी किनारा कर लिया. पार्टी के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने X पर लिखा,

“डॉ. शमा मोहम्मद की एक लीजेंड क्रिकेटर के बारे में ऐसी टिप्पणियों का पार्टी से कोई संबंध नहीं है. उन्हें पोस्ट हटाने के लिए कहा गया है और फ्यूचर में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. कांग्रेस स्पोर्ट्स आइकन के योगदान को पूरा सम्मान देती है और ऐसे किसी भी बयान का समर्थन नहीं करती है.”

जब शमा का ये पोस्ट वायरल हुआ तो उनका बयान भी सामने आया. शमा ने कहा,

“मैंने किसी को अपमानित करके लिए पोस्ट नहीं किया था. यह सिर्फ एक नॉर्मल ट्वीट था, ये बॉडी शेमिंग के बारे में नहीं था. ये फिटनेस के बारे में था. मैंने उनकी तुलना दूसरे कप्तानों से की, ये मेरा अधिकार है. ये लोकतंत्र है? (क्या) हमें इस तरह से बोलने का अधिकार नहीं है?”

रोहित के बारे में शमा का ये अकेला पोस्ट नहीं है. इससे पहले साल 2022 में भी वो रोहित की ‘बॉडी लैग्वेंज’ पर कॉमेंट कर चुकी हैं. तब भी उन्होंने रोहित को भारत का सबसे ‘ख़राब’ कप्तान बताया था.

वीडियो: Champions Trophy: विराट कोहली के शतक पर उछल पड़े रोहित शर्मा?

Advertisement