The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Delhi Peeragarhi Car Deaths Police Arrested Kamruddin Alias Tantrik Uttar Pradesh

दिल्ली में फ्लाईओवर के पास 3 लाशें मिलीं, आरोपी लड्डू खिलाकर लेता है जान, 5 और मर्डर में शामिल होने का शक

आरोपी तांत्रिक की पहचान कमरुद्दीन उर्फ 'बाबा' के तौर पर हुई है. वो उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का रहने वाला है. 'बाबा' फिरोजाबाद और लोनी में तंत्र-मंत्र को लेकर कोई सेंटर भी चलाता था.

Advertisement
pic
pic
प्रगति पांडे
| हिमांशु मिश्रा
12 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 10:11 PM IST)
Delhi
पुलिस ने पीरागढ़ी मामले में आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया. (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली के पीरागढ़ी में फ्लाईओवर के पास कार में 3 लाशें मिलने से जुड़े मामले में पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी ने इसी तरीके से उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी कम से कम हत्या की 5 वारदातों को अंजाम दिया हैं.

आरोपी तांत्रिक की पहचान कमरुद्दीन उर्फ 'बाबा' के तौर पर हुई है. वो उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का रहने वाला है. 'बाबा' फिरोजाबाद और लोनी में तंत्र-मंत्र को लेकर कोई सेंटर भी चलाता था. इंडिया टुडे से जुड़े हिमांशु मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, तांत्रिक कमरुद्दीन पर यह आरोप है कि उसने प्रसाद के लड्डुओं में जहर मिलाया था. जिन्हें तांत्रिकी पूजा और अध्यात्म से जोड़कर मृतकों को खाने के लिए मना लिया था.

रिपोर्ट के मुताबिक, कथित तौर पर तांत्रिक के इन्हीं जहरीले लड्डुओं को खाने से उन 3 लोगों की मौत हुई, जिनकी लाशों को फ्लाईओवर के पास एक कार से बरामद किया गया. पुलिस को 2 पुरुषों और 1 महिला की लाश मिली थी. शवों की पहचान 76 साल के रणधीर, 42 साल के शिव नरेश और 40 साल की लक्ष्मी के तौर पर हुई है. 

पुलिस की जांच में यह सामने आया कि हादसे के पहले कमरुद्दीन तीनों के साथ मौजूद था और उसने ही उन्हें जहरीली मिठाई खिलाई थी. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है. मामले की फॉरेंसिक जांच भी की जा रही है. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि पीरागढ़ी का यह मामला फिरोजाबाद और राजस्थान के धौलपुर में हुई इसी तरह की घटनाओं से मिलता-जुलता है. कुछ समय पहले फिरोजाबाद में कथित तौर पर जहरीले लड़्डू खाने के बाद दो लोगों की मौत हो गई थी. कमरुद्दीन पर इस मामले में 2 केस दर्ज हैं. इसी तरह की एक घटना राजस्थान के धौलपुर में भी हुई थी. उसमें भी आरोपी तांत्रिक पर केस दर्ज है.

यह भी पढ़ें: नोएडा में ड्राइवर को बचा रहे युवकों को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत

बाबा पर आरोप है कि तंत्र-मंत्र वाली पूजा के जरिए लोगों के जीवन में 'धनवर्षा' कराने का लालच देता था. इसी झूठे प्रलोभन के जरिए वह लोगों को अपना शिकार बनाता था. साथ ही अपनी बातों से उन्हें मानसिक रूप से भी प्रभावित कर देता था. बाद में उन्हें जहरीले लड्डुओं को खिलाकर उनसे रुपयों और कीमती सामानों की लूट कर लेता था.

वीडियो: पुलिस की गाड़ी से भारतीय स्टूडेंट जाह्नवी कंडुला की मौत, परिवार को मिलेंगे 262 करोड़ रुपये

Advertisement

Advertisement

()